पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर रेल यात्रियों से ठगी करने वाले एक युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी यात्रियों को असली नोटों की गड्डी जैसा दिखने वाला बंडल दिखाकर अपने झांसे में लेता था और ठगी करता था। गड्डी अखबारों से बनी है, जिसपर एक 500 का नोट चिपका है। युवक के पास से 2500 रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। आरपीएफ की टीम 9 सितंबर की रात स्टेशन पर गश्त कर रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे सर्कुलेटिंग एरिया में शौचालय और एस्केलेटर के बीच एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। संदेह होने पर आरपीएफ जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। अखबार से बनाया था बंडल
पूछताछ में आरोपी की पहचान दरभंगा निवासी कमरे आलम (19) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके बैग से बंडल मिला। जिसे अखबार को काले टेप से लपेटकर बनाया गया था। बंडल के ऊपर 500 रुपए का एक नोट इस तरह लगाया गया था कि दूर से पूरी 500 रुपए के नोटों की गड्डी दिखाई दे। इसके अलावा उसके पास से 2500 रुपए नगद भी मिले।
पाटलिपुत्र थाना को सौंपा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इसी तरह नोटों का बंडल दिखाकर यात्रियों को अपने झांसे में लेता था और उनके साथ ठगी करता था। आरपीएफ ने आरोपी को जब्त सामान के साथ राजकीय रेल पुलिस, पाटलिपुत्र थाना को सौंप दिया। मामले में कांड संख्या 57/26 दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह कर रहे हैं। पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर रेल यात्रियों से ठगी करने वाले एक युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी यात्रियों को असली नोटों की गड्डी जैसा दिखने वाला बंडल दिखाकर अपने झांसे में लेता था और ठगी करता था। गड्डी अखबारों से बनी है, जिसपर एक 500 का नोट चिपका है। युवक के पास से 2500 रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। आरपीएफ की टीम 9 सितंबर की रात स्टेशन पर गश्त कर रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे सर्कुलेटिंग एरिया में शौचालय और एस्केलेटर के बीच एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। संदेह होने पर आरपीएफ जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। अखबार से बनाया था बंडल
पूछताछ में आरोपी की पहचान दरभंगा निवासी कमरे आलम (19) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके बैग से बंडल मिला। जिसे अखबार को काले टेप से लपेटकर बनाया गया था। बंडल के ऊपर 500 रुपए का एक नोट इस तरह लगाया गया था कि दूर से पूरी 500 रुपए के नोटों की गड्डी दिखाई दे। इसके अलावा उसके पास से 2500 रुपए नगद भी मिले।
पाटलिपुत्र थाना को सौंपा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इसी तरह नोटों का बंडल दिखाकर यात्रियों को अपने झांसे में लेता था और उनके साथ ठगी करता था। आरपीएफ ने आरोपी को जब्त सामान के साथ राजकीय रेल पुलिस, पाटलिपुत्र थाना को सौंप दिया। मामले में कांड संख्या 57/26 दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह कर रहे हैं।

