पाकिस्तान को लीड्स में रौंदकर इंग्लैंड ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, जो रूट ने खत्म किया बतौर कप्तान 5 साल की जीत का सूखा

पाकिस्तान को लीड्स में रौंदकर इंग्लैंड ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, जो रूट ने खत्म किया बतौर कप्तान 5 साल की जीत का सूखा

England vs Pakistan 1st Test: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्‍ट में पारी और 103 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की है। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच की दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 171 रन बनाए थे। जबकि इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 409 रन बनाए थे। इस तरह मेजबान टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह जीत इसलिए भी खात है, क्‍योंकि जो रूट ने करीब पांच साल बाद बतौर कप्‍तान अपनी जीत के सूखे को खत्‍म किया है।

जो रूट की बतौतर कप्‍तान 11 टेस्‍ट मैचों में पहली जीत

यह जो रूट की कप्तान के तौर पर 11 टेस्ट मैचों में आई पहली टेस्ट जीत है। बतौर कप्तान उनकी आखिरी जीत लगभग पांच साल पहले 2021 में हेडिंग्ले, लीड्स में हुई थी। दिलचस्‍प बात ये है कि उस मुकाबले में भी ओली रॉबिंसन 7/81 के गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने थे और इस मैच में 8/80 के गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ प्‍लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं।

सिर्फ दूसरी बार इंग्लिश पेसर्स ने झटके पाकिस्‍तान के सभी 20 विकेट

बता दें कि यह सिर्फ दूसरी बार है, जब इंग्लैंड के पेसर्स ने 2001 में लॉर्ड्स के बाद टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सभी 20 विकेट चटकाए हैं।
लीड्स में यह इंग्लैंड की लगातार सातवीं टेस्ट जीत है। लीड्स में उनकी आखिरी हार 2017 की गर्मियों में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई थी। वहीं, पाकिस्तान ने 2018 में अपनी आखिरी जीत के बाद से SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्‍लैंड, न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया) देशों में 17 टेस्ट बिना जीते खेले हैं।

पाकिस्तान ने एक टेस्ट में 20 विकेट के लिए सबसे कम गेंदें खेलीं

रैंक गेंदें विपक्षी मैदान साल
1 419 इंग्लैंड लॉर्ड्स 2010
2 460 न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2001
3 498 इंग्लैंड नॉटिंघम 2010
4 514 इंग्लैंड लीड्स 2026*
5 546 वेस्टइंडीज मुल्तान 2025

2000 के बाद से इंग्लैंड में पाकिस्तान का सबसे कम टेस्ट स्कोर

रैंक स्कोर मैदान साल
1 72 बर्मिंघम 2010
2 74 लॉर्ड्स 2010
3 80 नॉटिंघम 2010
4 119 मैनचेस्टर 2006
5 134 लीड्स 2018
6 135 लीड्स 2026*

ENG vs PAK: सबसे बड़ी पारी से जीत

रैंक जीत का अंतर विजेता मैदान साल
1 पारी और 225 रन इंग्लैंड लॉर्ड्स 2010
2 पारी और 129 रन इंग्लैंड नॉटिंघम 1954
3 पारी और 120 रन इंग्लैंड मैनचेस्टर 2006
3 पारी और 120 रन इंग्लैंड लॉर्ड्स 1978
5 पारी और 117 रन इंग्लैंड लीड्स 1962
6 पारी और 103 रन इंग्लैंड लीड्स 2026*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *