इंग्‍लैंड की जीत से क्या भारत को हुआ नुकसान? आखिरी स्थान पर पहुंचा पाकिस्‍तान, देखें WTC की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

इंग्‍लैंड की जीत से क्या भारत को हुआ नुकसान? आखिरी स्थान पर पहुंचा पाकिस्‍तान, देखें WTC की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

WTC 2025-27 Points Table after Eng vs Pak 1st Test: इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच खेला गया पहला टेस्‍ट मैच तीसरे दिन ही खत्‍म हो गया है। लीड्स में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को हर विभाग में पटकनी देते हुए पारी और 103 रन से दमदार जीत हासिल की है। इस हार के बाद आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पाकिस्‍तान की टीम इस मैच के बाद अब 9वें यानी आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। जबकि पहले से 7वें स्‍थान पर काबिज इंग्‍लैंड ने कुछ अंक हासिल कर इन नंबर पर स्थिति को मजबूत किया है। आइये इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में भारत समेत अन्‍य टीमों के हाल पर एक नजर डालते हैं।

भारत की स्थिति

भारत ने हाल ही में श्रीलंका को गॉल में हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत किया था। इंग्‍लैंड बनाम पाकिस्‍तान मुकाबले के बाद उसकी स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा है। वह अभी भी पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 53.33 के साथ पांचवें नंबर पर बनी हुई है। वहीं, श्रीलंका की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर बनी हुई है। पांच मैचों में अपनी दूसरी हार के बाद उसका पॉइंट्स प्रतिशत 33.33 है।

पाकिस्‍तान को हुआ बड़ा नुकसान

इंग्‍लैंड की पाकिस्‍तान के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्‍तान को बड़ा नुकसान हुआ है। इस मैच से पहले पाकिस्‍तान की टीम पॉइंट्स प्रतिशत 22.22 के साथ 8वें पायदान पर थी, लेकिन अब इस हार के बाद उसके पॉइंट्स प्रतिशत 19.05 रह गए हैं और वह आखिरी स्‍थान पर खिसक गई है। वहीं, इस मैच से पहले इंग्‍लैंड का पॉइंट्स प्रतिशत 24.36 था, जो अब 29.76 हो गया है। हालांकि वह अभी भी सातवें पायदान पर ही है।

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका

पोजीशन टीम खेले जीते हारे ड्रॉ डिडक्शन अंक PCT
1 ऑस्ट्रेलिया 9 7 2 0 0 84 77.78%
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22%
4 बांग्लादेश 5 3 1 1 0 40 66.67%
5 भारत 10 5 4 1 0 64 53.33%
6 श्रीलंका 5 1 2 2 0 20 33.33%
7 इंग्लैंड 14 5 8 1 14 50 29.76%
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 2 30 20.83%
9 पाकिस्तान 7 2 5 0 8 16 19.05%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *