पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में किया 16 आतंकियों का एनकाउंटर

पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में किया 16 आतंकियों का एनकाउंटर

सुरक्षा अधिकारियों ने आज जानकारी दी कि पाकिस्तान (Pakistan) के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में सुरक्षा बलों के अलग-अलग अभियानों में 16 आतंकी मारे गए।सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, प्रांत के मस्तुंग जिले में सुरक्षा बलों की एक चेकपोस्ट पर हमला करने की कोशिश के बाद 9 आतंकी मारे गए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार बलूचिस्तान पुलिस ने क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित अघबर्ग में एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने की कोशिश करने वाले 5 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। तुर्बत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को भी मार गिराया।

यह खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *