पहलवान हत्याकांड में प्रदर्शन पर केस:साधु यादव समेत 30 पर FIR, कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा और नारेबाजी पर एक्शन

पहलवान हत्याकांड में प्रदर्शन पर केस:साधु यादव समेत 30 पर FIR, कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा और नारेबाजी पर एक्शन

संतकबीरनगर में पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में अन्य लोगों के नाम शामिल करने की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा हुआ। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामप्रवेश यादव उर्फ साधु यादव समेत 11 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुल 30 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। इनमें पांच यूट्यूबर भी शामिल हैं। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सरकारी काम में बाधा डाली। पोलिंग पार्टियों की आवाजाही में बाधा का आरोप कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह की तहरीर पर गुरुवार देर रात यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हो रही थीं। इसी दौरान प्रदर्शन और नारेबाजी से उनके आवागमन में बाधा आई। कलेक्ट्रेट पहुंचे फरियादियों और अन्य लोगों को भी परेशानी हुई। यातायात प्रभावित होने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस का आरोप है कि निषेधाज्ञा और चुनाव के नियमों की जानकारी देकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन नारेबाजी जारी रही। समझाने पर भी नहीं माने प्रदर्शनकारी चौकी प्रभारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर सूचना मिली कि देवरिया के रुद्रपुर निवासी रामप्रवेश यादव उर्फ साधु यादव अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और उत्तेजित हो गए। पुलिस के अनुसार, करीब ढाई से तीन घंटे तक चले घटनाक्रम से सरकारी कामकाज और पोलिंग पार्टियों की रवानगी प्रभावित हुई। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी कराई है। 22 सितंबर को हुई थी ब्रह्मानंद यादव की हत्या पहलवान ब्रह्मानंद यादव की 22 सितंबर को खलीलाबाद के भगठान गांव में हत्या हुई थी। प्रदर्शनकारी इस मामले में अन्य लोगों के नाम शामिल करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शन के संबंध में साधु यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *