पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की शिकायत के बाद गुरुवार को दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता की जांच की गई। भारतीय रेलवे के चीफ इंजीनियर अनिल कुमार के नेतृत्व में पहुंची इंजीनियरों की टीम ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। निर्माण सामग्री के नमूने एकत्र किए इस दौरान निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता परखने के लिए टाइल्स, बालू, ईंट और प्लास्टर सहित अन्य सामग्री के सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार ने इंजीनियरों की टीम को स्टेशन परिसर का भ्रमण कराया। उन्होंने निर्माण कार्य में कथित गड़बड़ियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इसके बाद टीम ने संबंधित स्थानों का जायजा लिया और वहां इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री के नमूने एकत्र किए। नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई निरीक्षण के बाद चीफ इंजीनियर अनिल कुमार ने बताया कि स्टेशन भवन के निर्माण कार्य का विस्तार से जायजा लिया गया है। प्रारंभिक निरीक्षण में अधिकांश कार्य संतोषजनक पाया गया है। हालांकि, शिकायत वाले स्थानों से निर्माण सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। यदि जांच में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब जांच रिपोर्ट पर सबकी नजर है। रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन में इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है या नहीं। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की शिकायत के बाद गुरुवार को दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता की जांच की गई। भारतीय रेलवे के चीफ इंजीनियर अनिल कुमार के नेतृत्व में पहुंची इंजीनियरों की टीम ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। निर्माण सामग्री के नमूने एकत्र किए इस दौरान निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता परखने के लिए टाइल्स, बालू, ईंट और प्लास्टर सहित अन्य सामग्री के सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार ने इंजीनियरों की टीम को स्टेशन परिसर का भ्रमण कराया। उन्होंने निर्माण कार्य में कथित गड़बड़ियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इसके बाद टीम ने संबंधित स्थानों का जायजा लिया और वहां इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री के नमूने एकत्र किए। नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई निरीक्षण के बाद चीफ इंजीनियर अनिल कुमार ने बताया कि स्टेशन भवन के निर्माण कार्य का विस्तार से जायजा लिया गया है। प्रारंभिक निरीक्षण में अधिकांश कार्य संतोषजनक पाया गया है। हालांकि, शिकायत वाले स्थानों से निर्माण सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। यदि जांच में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब जांच रिपोर्ट पर सबकी नजर है। रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन में इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है या नहीं।

