पथरदेवा में दो दिवसीय किसान मेले का समापन:कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- किसान समृद्ध होगा, तभी देश समृद्ध होगा

पथरदेवा में दो दिवसीय किसान मेले का समापन:कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- किसान समृद्ध होगा, तभी देश समृद्ध होगा

देवरिया के पथरदेवा में दो दिवसीय किसान मेले का समापन रविवार को दिन में तीन बजे हुआ। यह मेला जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था। समापन समारोह में इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी मुख्य अतिथि और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसान समृद्ध होगा, तभी प्रदेश और देश समृद्ध होगा। उन्होंने किसानों की समृद्धि और कृषि के आधुनिकीकरण के लिए किसान मेले को एक अहम मंच बताया। देखें, 3 तस्वीरें… इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी ने किसानों से नैनो यूरिया और जैविक खाद का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इफको किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है। संघानी ने स्व. रविंद्र किशोर शाही को किसानों का सच्चा हितैषी बताया। मंत्री शाही ने धार्मिक स्थलों, शिक्षा, बिजली, कृषि उपकरण, खाद और बीज सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने किसानों को आधुनिक सुविधाओं और तकनीकों से जोड़ने पर जोर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *