जमीन विवाद में मकान का दरवाजा तोड़ा, 4 पर केस:कोर्ट में चल रहा संपत्ति का मामला, विरोध करने पर महिला को धमकाया

जमीन विवाद में मकान का दरवाजा तोड़ा, 4 पर केस:कोर्ट में चल रहा संपत्ति का मामला, विरोध करने पर महिला को धमकाया

श्रावस्ती में हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के गिरंट बाजार में जमीन और मकान के विवाद में दरवाजा तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हथौड़ी और सब्बल से दरवाजा तोड़ने का आरोप गिरंट बाजार निवासी रहीशुन निशा (48) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 4:30 बजे विपक्षी पक्ष के लोग उनके मकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने हथौड़ी, सब्बल और ईंट से दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर महिला मौके पर पहुंची और विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। साथ ही मारपीट करने की धमकी दी। न्यायालय में विचाराधीन है संपत्ति का विवाद पीड़िता के मुताबिक, जमीन और मकान का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। संपत्ति के संबंध में स्थगनादेश भी है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष पर मकान पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। महिला ने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले उसे धमकी दी गई थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ महिलाएं और एक युवक कथित तौर पर दरवाजा तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने रहीशुन निशा की तहरीर के आधार पर चांद बीबी, उस्मान, मुन्नी और राजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक छैल बिहारी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *