सदर थाना क्षेत्र के करंज टोली में मंगलवार देर शाम 55 वर्षीय लिविंन टोपनो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनकी पत्नी सब्जी खरीदने बाजार गई थी। वह घर में अकेले थे। बुधवार को सदर अस्पताल, गुमला में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार लिविंन टोपनो की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। मंगलवार को उनकी पत्नी सब्जी खरीदने बाजार गई थी। घर में अकेले रहने के दौरान उन्होंने फांसी लगा ली। देर शाम पत्नी जब बाजार से वापस लौटी, तो पति को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गई। सदर थाना क्षेत्र के करंज टोली में मंगलवार देर शाम 55 वर्षीय लिविंन टोपनो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनकी पत्नी सब्जी खरीदने बाजार गई थी। वह घर में अकेले थे। बुधवार को सदर अस्पताल, गुमला में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार लिविंन टोपनो की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। मंगलवार को उनकी पत्नी सब्जी खरीदने बाजार गई थी। घर में अकेले रहने के दौरान उन्होंने फांसी लगा ली। देर शाम पत्नी जब बाजार से वापस लौटी, तो पति को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गई।

