पत्नी को कुत्ते के कटोरे से पानी पिलाकर ट्रोल हुए सौरव जोशी, अब ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज पर दी सफाई, बोले- ‘और भी एक्सट्रीम चीजें होंगी’

पत्नी को कुत्ते के कटोरे से पानी पिलाकर ट्रोल हुए सौरव जोशी, अब ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज पर दी सफाई, बोले- ‘और भी एक्सट्रीम चीजें होंगी’

Sourav Joshi Trolling: यूट्यूबर सौरव जोशी एक बार फिर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। इस बार वजह उनका ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज है, जिसमें उन्होंने पत्नी अवंतिका भट्ट को अपने पालतू कुत्ते ओरियो के कटोरे से पानी पीने को कहा। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने सौरव और अवंतिका को ट्रोल किया। अब यूट्यूबर ने इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा है कि अवंतिका के पानी पीने से पहले कटोरे को अच्छी तरह धोया गया था। साथ ही उन्होंने अपने घर में साफ-सफाई का ध्यान रखने की बात भी कही।

सौरव जोशी ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

अपने नए व्लॉग में सौरव जोशी ने बताया कि ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज के दौरान अवंतिका ने ओरियो के पानी के कटोरे से पानी पिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हरकत की आलोचना शुरू कर दी। सौरव ने कहा कि कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि वे ऐसा कैसे कर सकते हैं।

आलोचनाओं का जवाब देते हुए सौरव ने सफाई दी कि अवंतिका के इस्तेमाल से पहले कटोरे को धोया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर में ओरियो को दिया जाने वाला पानी सामान्य पानी नहीं है। सौरव के मुताबिक, वे खुद भी अल्कलाइन पानी पीते हैं और ओरियो को भी वही पानी देते हैं। यूट्यूबर ने कहा कि वह आमतौर पर इन बातों के बारे में नहीं बताते, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी। उन्होंने ओरियो को परिवार का हिस्सा बताते हुए यह भी कहा कि वह कभी-कभी कुत्ते का खाना भी खा लेता है।

‘डेयर तो कुछ भी हो सकता है’, सौरव ने कही ये बात

सौरव ने इस घटना को ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के चैलेंज में अलग-अलग तरह के डेयर दिए जा सकते हैं और आगे इससे भी ज्यादा एक्सट्रीम चीजें हो सकती हैं।

उन्होंने अपने घर में साफ-सफाई का ध्यान रखने की बात दोहराते हुए कहा कि अवंतिका को पानी पिलाने से पहले कटोरा धोया गया था। हालांकि, उनकी इस सफाई के बावजूद सोशल मीडिया पर विवाद थमता नजर नहीं आया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल

सौरव और अवंतिका का यह मामला सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी आलोचना की। कुछ लोगों ने इसे साफ-सफाई और आत्मसम्मान से जोड़कर सवाल उठाए, तो कुछ ने सौरव के व्यवहार पर नाराजगी जताई।

एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि पत्नी को कुत्ते के कटोरे से पानी पिलाना शर्मनाक है और इससे भी ज्यादा बुरा आत्मसम्मान की कमी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को कुत्ते के कटोरे से पानी पीने के लिए कैसे कह सकता है और वह ऐसा करने के लिए तैयार कैसे हो गई। एक दूसरे यूजर ने सौरव जोशी से शादी करने को शर्मिंदगी से जोड़ते हुए टिप्पणी की। इस तरह ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज का हिस्सा बनी यह घटना अब सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *