पति-पत्नी के विवाद के बाद अधेड़ ने खाया जहर:परिजन लेकर पहुंचे घाटमपुर सीएचसी, हालत बिगड़ने पर हैलट रेफर

पति-पत्नी के विवाद के बाद अधेड़ ने खाया जहर:परिजन लेकर पहुंचे घाटमपुर सीएचसी, हालत बिगड़ने पर हैलट रेफर

घाटमपुर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक अधेड़ ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतरसा गांव की है। गांव निवासी 55 वर्षीय कल्लू पुत्र स्वर्गीय राम ठाकुर का शनिवार देर शाम किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। बताया जा रहा है, कि कहासुनी के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गुस्से में कल्लू ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ देर बाद कल्लू की हालत बिगड़ने लगी। वह अचेत होकर गिर पड़े। यह देखकर परिजन घबरा गए और उन्हें तत्काल घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर कानपुर रवाना हो गए, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार फिलहाल दंपति के बीच विवाद के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि अधेड़ के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। उसका कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *