बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के खजूरकोरामा नहर के पास 20 सितंबर की रात पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, बांका शहर के पड़रिया में रहने के दौरान पत्नी का किसी युवक से अफेयर होने के शक में पति ने वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति को सोमवार की शाम पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया। पिता के बयान पर पति के खिलाफ प्राथमिकी मृतका 30 वर्षीय रिंकू देवी के पिता और शंभूगंज थाना क्षेत्र के कुर्मा गांव निवासी कारू दास के फर्द बयान पर करीब 55 वर्षीय पति प्रमोद दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रमोद दास नवादा बाजार थाना क्षेत्र के धनियागढ़िया गांव का रहने वाला है। वह वर्तमान में बांका शहर के पड़रिया में पत्नी के साथ रहकर मोची का काम करता था। पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी जानकारी के अनुसार, प्रमोद दास की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी की मौत के करीब पांच साल बाद उसने शंभूगंज थाना क्षेत्र के कुर्मा गांव निवासी कारू दास की दिव्यांग बेटी रिंकू देवी से दूसरी शादी की थी। दोनों की उम्र में करीब 25 वर्ष का अंतर बताया गया है। पत्नी के किसी युवक से बात करने को लेकर होता था विवाद
पुलिस के अनुसार, प्रमोद दास को पता चला था कि उसकी पत्नी का बांका शहर के पड़रिया में किसी दूसरे युवक से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। विवाद के बाद रिंकू देवी कई बार गुस्से में मायके चली जाती थी। मायके वालों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह समझौता कर दोबारा पति के साथ रहने लगती थी। विवाद के बाद पत्नी को पैतृक गांव ले जाने की बनाई योजना रविवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद प्रमोद काफी गुस्से में था। पुलिस के अनुसार, उसने पहले ही वारदात को अंजाम देने की योजना बना ली थी। इसके बाद पत्नी से विवाद सुलझाने की बात कहकर उसे अपने पैतृक गांव नवादा बाजार थाना क्षेत्र के धनियागढ़िया चलने को कहा। दोनों बांका में यात्री बस पर सवार होकर तेरह माइल चौक पहुंचे और वहां उतर गए। प्रमोद ने पत्नी से कहा कि घर थोड़ी दूर है, इसलिए पैदल ही चलेंगे। सुनसान जगह पर चाकू से किया हमला इसके बाद दोनों रात के अंधेरे में पैदल धनियागढ़िया की ओर जाने लगे। पैतृक गांव से करीब चार किलोमीटर पहले खजूरकोरामा नहर के पास सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद प्रमोद ने मोची का काम करने में इस्तेमाल होने वाले धारदार चाकू से अचानक रिंकू देवी पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, उसने महिला का गला रेत दिया और पेट में भी चाकू से कई वार किए। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने आरोपी को पकड़ा महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और आरोपी प्रमोद दास को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना नवादा बाजार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पूछताछ में पति ने लगाया अफेयर का आरोप पूछताछ में प्रमोद दास ने पत्नी पर किसी युवक के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी को दूसरे युवक से बात करने से मना करने पर वह कहती थी कि वह अपनी मर्जी से किसी से भी बात करेगी और उसके साथ नहीं रहना चाहती है। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। मायके वालों ने कहा- बेटी के खिलाफ लगाए गए आरोप गलत इधर, मृतका के पिता कारू दास और मां ने थाना पहुंचकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी सीधी-सादी और सरल स्वभाव की थी। वह कोई गलत काम नहीं कर सकती थी। मायके वालों ने पति के अफेयर के आरोप को पूरी तरह गलत बताया। उनका कहना है कि प्रमोद दास पहले भी कई बार रिंकू देवी के साथ मारपीट और विवाद करता था। परिजनों का आरोप है कि प्रमोद अपनी पत्नी को रखना नहीं चाहता था और इसी कारण उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से रिंकू देवी को न्याय दिलाने और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। आरोपी पति जेल भेजा गया, चाकू बरामद थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पति प्रमोद दास को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को बांका जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के खजूरकोरामा नहर के पास 20 सितंबर की रात पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, बांका शहर के पड़रिया में रहने के दौरान पत्नी का किसी युवक से अफेयर होने के शक में पति ने वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति को सोमवार की शाम पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया। पिता के बयान पर पति के खिलाफ प्राथमिकी मृतका 30 वर्षीय रिंकू देवी के पिता और शंभूगंज थाना क्षेत्र के कुर्मा गांव निवासी कारू दास के फर्द बयान पर करीब 55 वर्षीय पति प्रमोद दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रमोद दास नवादा बाजार थाना क्षेत्र के धनियागढ़िया गांव का रहने वाला है। वह वर्तमान में बांका शहर के पड़रिया में पत्नी के साथ रहकर मोची का काम करता था। पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी जानकारी के अनुसार, प्रमोद दास की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी की मौत के करीब पांच साल बाद उसने शंभूगंज थाना क्षेत्र के कुर्मा गांव निवासी कारू दास की दिव्यांग बेटी रिंकू देवी से दूसरी शादी की थी। दोनों की उम्र में करीब 25 वर्ष का अंतर बताया गया है। पत्नी के किसी युवक से बात करने को लेकर होता था विवाद
पुलिस के अनुसार, प्रमोद दास को पता चला था कि उसकी पत्नी का बांका शहर के पड़रिया में किसी दूसरे युवक से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। विवाद के बाद रिंकू देवी कई बार गुस्से में मायके चली जाती थी। मायके वालों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह समझौता कर दोबारा पति के साथ रहने लगती थी। विवाद के बाद पत्नी को पैतृक गांव ले जाने की बनाई योजना रविवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद प्रमोद काफी गुस्से में था। पुलिस के अनुसार, उसने पहले ही वारदात को अंजाम देने की योजना बना ली थी। इसके बाद पत्नी से विवाद सुलझाने की बात कहकर उसे अपने पैतृक गांव नवादा बाजार थाना क्षेत्र के धनियागढ़िया चलने को कहा। दोनों बांका में यात्री बस पर सवार होकर तेरह माइल चौक पहुंचे और वहां उतर गए। प्रमोद ने पत्नी से कहा कि घर थोड़ी दूर है, इसलिए पैदल ही चलेंगे। सुनसान जगह पर चाकू से किया हमला इसके बाद दोनों रात के अंधेरे में पैदल धनियागढ़िया की ओर जाने लगे। पैतृक गांव से करीब चार किलोमीटर पहले खजूरकोरामा नहर के पास सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद प्रमोद ने मोची का काम करने में इस्तेमाल होने वाले धारदार चाकू से अचानक रिंकू देवी पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, उसने महिला का गला रेत दिया और पेट में भी चाकू से कई वार किए। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने आरोपी को पकड़ा महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और आरोपी प्रमोद दास को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना नवादा बाजार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पूछताछ में पति ने लगाया अफेयर का आरोप पूछताछ में प्रमोद दास ने पत्नी पर किसी युवक के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी को दूसरे युवक से बात करने से मना करने पर वह कहती थी कि वह अपनी मर्जी से किसी से भी बात करेगी और उसके साथ नहीं रहना चाहती है। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। मायके वालों ने कहा- बेटी के खिलाफ लगाए गए आरोप गलत इधर, मृतका के पिता कारू दास और मां ने थाना पहुंचकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी सीधी-सादी और सरल स्वभाव की थी। वह कोई गलत काम नहीं कर सकती थी। मायके वालों ने पति के अफेयर के आरोप को पूरी तरह गलत बताया। उनका कहना है कि प्रमोद दास पहले भी कई बार रिंकू देवी के साथ मारपीट और विवाद करता था। परिजनों का आरोप है कि प्रमोद अपनी पत्नी को रखना नहीं चाहता था और इसी कारण उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से रिंकू देवी को न्याय दिलाने और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। आरोपी पति जेल भेजा गया, चाकू बरामद थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पति प्रमोद दास को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को बांका जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

