पति को पत्नी और जवान बेटे ने घर से निकाला:दर-दर भटकने को मजबूर हुआ पति; कहा-सब कुछ पत्नी के नाम करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी

पति को पत्नी और जवान बेटे ने घर से निकाला:दर-दर भटकने को मजबूर हुआ पति; कहा-सब कुछ पत्नी के नाम करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी

लुधियाना से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पति अपनी ही पत्नी और जवान बेटे की ज्यादतियों का शिकार है। विशाल कॉलोनी काकोवाल रोड पर रहने वाले 44 वर्षीय अजय कुमार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि जिस पत्नी पर उन्होंने आंख मूंदकर भरोसा किया, उसी ने उनकी सारी कमाई और संपत्ति हड़प कर उन्हें घर से धक्के मार कर निकाल दिया। अंधे विश्वास का मिला यह सिला अजय कुमार की शादी 11 सितंबर 2005 को गीता रानी के साथ हुई थी। उनका एक बेटा चेतन कुमार है। अजय बुटीक और कढ़ाई का काम करते थे और उनका काम बहुत अच्छा चलता था। परिवार पर भरोसे के चलते उन्होंने घर की छोटी से छोटी चीज, वाहन और संपत्तियां पत्नी के नाम पर ही लीं। पत्नी के कहने पर ही अजय ने 4.5 लाख रुपये नकद देकर एक मकान का बयाना दिया,जिस पर पत्नी ने अपने नाम से 8 लाख का लोन भी करवा लिया। गलत काम पकड़े जाने पर पति को ही घर से निकाला अजय के अनुसार 2023 की शुरुआत में बुटीक में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने गीता रानी को चोरी कामों को पकड़ लिया। जब इसका खुलासा हुआ तो पत्नी ने घर में क्लेश शुरू कर दिया। उसने अपने परिजनों और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अजय की बेरहमी से पिटाई की। मोहल्ले वालों के कहने पर अजय 15 दिन के लिए घर से बाहर अपनी दुकान पर सोने चले गए लेकिन वो 15 दिन आज साढ़े तीन साल में बदल चुके हैं। अजय तब से अपनी उसी वर्कशॉप में बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं। अदालत ने खारिज किया पत्नी का झूठा केस घर से बेदखल करने के बाद गीता रानी ने अजय पर तलाक का केस ठोक दिया। लगभग पौने तीन साल तक चले इस केस को 13 अक्टूबर 2025 को जज ने खारिज कर दिया। अदालत ने गीता रानी को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह से मनमर्जी से तलाक नहीं होता और अजय को बरी कर दिया। घर में गैर मर्द का पहरा और जान से मारने की धमकियां अजय का आरोप है कि कोर्ट से केस हारने के बाद पत्नी और बेटे ने उनका जीना हराम कर दिया है। गीता रानी ने जोगे नाम के एक बाहरी व्यक्ति को घर में रखा हुआ है। बेटा घर के बाहर पहरा देता है और पत्नी अंदर अवैध गतिविधियां चलाती है । ये लोग अब अजय की रेकी करते हैं और धमकियां दे रहे हैं कि या तो वह पंजाब छोड़कर चला जाए या फिर चुपचाप तलाक दे दे। पुलिस कर रही अनदेखी,सुसाइड की कगार पर पीड़ित लगातार मिल रही धमकियों से टूट चुके अजय ने 2023 के अंत में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी, लेकिन अपने माता-पिता को याद कर उन्होंने अपना इरादा बदल लिया। 15-20 दिन पहले उन्होंने पुलिस कमिश्नर (CP) को भी अपनी शिकायत दी जिसकी फाइल 1 नंबर कोतवाली गई। आरोप है कि वहां के अधिकारियों ने आरोपियों के साथ साठगांठ कर ली और कोई कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित का मजाक उड़ाया । अजय का कहना है कि उनके पास अपनी पत्नी की धमकियों और हरकतों की पूरी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। वह अकेले न्याय के लिए लड़ रहे हैं और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि इससे पहले कि वे कोई खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर हो जाएं उनकी सुनवाई की जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *