पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ आज 23 सितंबर को अपने छठे दिन अमृतसर के राजासांसी और अटारी हलकों के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरेगी। यात्रा के रूट नंबर-1 के तहत दिनभर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। मनजिंदर सिंह सिरसा होंगे शामिल इस यात्रा में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा विशेष रूप से शामिल होंगे। वे यात्रा के दौरान आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे राजासांसी से होगी, जहां से यात्रा कुक्कड़ांवाला होते हुए चोगावां की ओर रवाना होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे यात्रा चोगावां से रणीके पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे रणीके से घरिंडा और हुशियार नगर के लिए यात्रा निकलेगी। इसके बाद 3 बजे भकना चौक में कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे यात्रा चक्क मुकंद, रामपुरा होते हुए इंडिया गेट पहुंचेगी। भाजपा कार्यालय में होगा रात्रि विश्राम शाम 4:30 बजे यात्रा नारायणगढ़ और शहरटा पहुंचेगी, जबकि 5 बजे शहाटा फाटक में कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद शाम 6 बजे यात्रा खंडवाला से होते हुए चौक कबीर पार्क पहुंचेगी। शाम 7 बजे यात्रा पुतलीघर चौक, ग्वाल मंडी और वाल्मीकि चौक से होकर गुजरेगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे यात्रा का रात्रि विश्राम अमृतसर के भाजपा कार्यालय, हाथी गेट में होगा।

