पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में घायल अब खतरे से बाहर:SRN में 3 मरीजों इलाज जारी, मलबे में दबकर हुए थे जख्मी

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में घायल अब खतरे से बाहर:SRN में 3 मरीजों इलाज जारी, मलबे में दबकर हुए थे जख्मी

प्रयागराज और कौशांबी सीमा पर पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों मरीजों की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। एसआरएन अस्पताल में भर्ती इन तीनों मरीजों अनीता, सविता और बच्ची पीहू की स्थिति पहले से काफी सामान्य हो गई है और वे अब रिकवरी का रहे हैं। फिलहाल सभी आईसीयू में एडमिट हैं। विस्फोट के बाद लगी गंभीर चोटें विस्फोट की तीव्रता से इमारत की छत भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे में दबने से ये लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टर संतोष सिंह के अनुसार, छत का भारी मलबा गिरने के कारण मरीजों को गंभीर फ्रैक्चर और चोटें आई थीं। जिनमें अनीता के दाहिने पैर की फिबुला (Fibula) हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। वहीं हादसे में सविता को मल्टीपल फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा। उनके दाहिने पैर की टिबिया (Tibia) हड्डी के साथ-साथ दाईं तरफ के कॉलर बोन (हंसली की हड्डी) में भी फ्रैक्चर पाया गया। इसके साथ ही बच्ची पीहू के चेहरे (बांए गाल) पर गहरा और लंबा कट लग गया था। बच्ची का घाव अब तेजी से भर रहा है। अस्पताल में कुल 5 घायल भर्ती थे चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि तीनों मरीजों के जरूरी मेडिकल टेस्ट सामान्य आए हैं। स्थिति पूरी तरह स्थिर होते ही आगे डिस्चार्ज की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हादसे के बाद एसआरएन अस्पताल में कुल 5 घायलों को इलाज के लिए लाया गया था। दो मौतों के बाद अब अस्पताल में भर्ती शेष तीन मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. वर्मा के निर्देशन में संबंधित विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की संयुक्त टीम लगातार शेष घायलों के उपचार और नियमित निगरानी में जुटी हुई है। अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कुल 14 लोग की जान जा चुकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *