पटना- 52वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन, देशभर की 29 टीमें लेंगी हिस्सा

पटना- 52वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन, देशभर की 29 टीमें लेंगी हिस्सा

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आज 52वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की 29 टीमें हिस्सा लेंगी। ये मुकाबले दो कोर्ट पर आयोजित किए जाएंगे। 615 प्रतिभागी करेंगे शिरकत इस प्रतियोगिता में 464 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों, 50 तकनीकी पदाधिकारियों समेत लगभग 615 प्रतिभागी इसमें शिरकत करेंगे। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था पाटलिपुत्र खेल परिसर के छात्रावास और होटलों में की गई है। तकनीकी अधिकारियों, फेडरेशन तथा राज्य कबड्डी संघों के पदाधिकारियों के लिए होटलों में आवास की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के भोजन का प्रबंध खेल परिसर में ही किया गया है। बिहार की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची रिया कुमारी, बलवान सिंह और अर्जुन देशवाल भी होंगे शामिल इस प्रतियोगिता में कबड्डी जगत की कई जानी-पहचानी हस्तियों की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य रिया कुमारी शामिल होंगी। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित बलवान सिंह, भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के सदस्य अर्जुन देशवाल और बिहार के प्रो कबड्डी खिलाड़ी संदीप कुमार की मौजूदगी भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएगी। प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए 50 तकनीकी अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइजी के स्काउट करेंगे आकलन बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर होगा। टूर्नामेंट के दौरान प्रो कबड्डी लीग की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों के स्काउट, प्रशिक्षक और टीम प्रबंधन से जुड़े सदस्य भी पटना पहुंचेंगे। वे मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे और अपनी-अपनी टीमों के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करेंगे। इसके साथ ही प्रतियोगिता के दौरान जूनियर भारतीय कबड्डी टीम के संभावित खिलाड़ियों का भी चयन किया जाएगा। इसके लिए अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से तीन सदस्यीय समिति पटना भेजी जा रही है। इस समिति में भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व प्रशिक्षक ई भास्करन,अर्जुन अवार्डी मनजीत चिल्लर और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिशांत देवारिकर होंगे। इस तरह प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के पास राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर होगा। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आज 52वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की 29 टीमें हिस्सा लेंगी। ये मुकाबले दो कोर्ट पर आयोजित किए जाएंगे। 615 प्रतिभागी करेंगे शिरकत इस प्रतियोगिता में 464 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों, 50 तकनीकी पदाधिकारियों समेत लगभग 615 प्रतिभागी इसमें शिरकत करेंगे। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था पाटलिपुत्र खेल परिसर के छात्रावास और होटलों में की गई है। तकनीकी अधिकारियों, फेडरेशन तथा राज्य कबड्डी संघों के पदाधिकारियों के लिए होटलों में आवास की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के भोजन का प्रबंध खेल परिसर में ही किया गया है। बिहार की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची रिया कुमारी, बलवान सिंह और अर्जुन देशवाल भी होंगे शामिल इस प्रतियोगिता में कबड्डी जगत की कई जानी-पहचानी हस्तियों की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य रिया कुमारी शामिल होंगी। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित बलवान सिंह, भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के सदस्य अर्जुन देशवाल और बिहार के प्रो कबड्डी खिलाड़ी संदीप कुमार की मौजूदगी भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएगी। प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए 50 तकनीकी अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइजी के स्काउट करेंगे आकलन बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर होगा। टूर्नामेंट के दौरान प्रो कबड्डी लीग की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों के स्काउट, प्रशिक्षक और टीम प्रबंधन से जुड़े सदस्य भी पटना पहुंचेंगे। वे मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे और अपनी-अपनी टीमों के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करेंगे। इसके साथ ही प्रतियोगिता के दौरान जूनियर भारतीय कबड्डी टीम के संभावित खिलाड़ियों का भी चयन किया जाएगा। इसके लिए अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से तीन सदस्यीय समिति पटना भेजी जा रही है। इस समिति में भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व प्रशिक्षक ई भास्करन,अर्जुन अवार्डी मनजीत चिल्लर और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिशांत देवारिकर होंगे। इस तरह प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के पास राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर होगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *