पटना यूनिवर्सिटी में LLB प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक, PG फीस में व्यापक वृद्धि और अब तक MFA की पढ़ाई शुरू नहीं होने को लेकर छात्र सड़क पर उतर आए हैं। इसके विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) प्रतिरोध मार्च निकाला। छात्र दरभंगा हाउस से सभी लोग मार्च निकालते हुए पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे। PU VC मुर्दाबाद, PU VC शर्म करो…के नारे लगाए जा रहे हैं। पटना यूनिवर्सिटी में AISF के प्रदर्शन की तस्वीर… VC कार्यालय के बाहर बैठकर कर रहे प्रदर्शन सभी छात्र VC कार्यालय के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी चेंबर में वीसी मौजूद नहीं है। इसलिए छात्र उनको मौके पर बुला रहे हैं। कार्यालय के तरफ का दरवाजा लगा दिया गया है, जिससे छात्र और आक्रोशित हो गए हैं। 20 दिन पहले पेपर लीक होने की आयी थी खबर 20 दिन पहले पटना विश्वविद्यालय की तीन वर्षीय LLB प्रवेश परीक्षा के दौरान शनिवार को प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना से हड़कंप मच गया था। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई थी। करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होने की खबर फैली थी। जानकारी के मुताबिक, पटना कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक छात्र मोबाइल फोन लेकर परीक्षा कक्ष में पहुंच गया और उसने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर बाहर भेज दी थी। हालांकि, सभी परीक्षा केंद्रों पर पहले से जैमर लगाए गए थे। इस वजह से वायरल प्रश्न पत्र का कोई लाभ नहीं मिल सका और बाहर से उत्तर परीक्षा कक्ष तक नहीं पहुंच पाए। पटना यूनिवर्सिटी में LLB प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक, PG फीस में व्यापक वृद्धि और अब तक MFA की पढ़ाई शुरू नहीं होने को लेकर छात्र सड़क पर उतर आए हैं। इसके विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) प्रतिरोध मार्च निकाला। छात्र दरभंगा हाउस से सभी लोग मार्च निकालते हुए पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे। PU VC मुर्दाबाद, PU VC शर्म करो…के नारे लगाए जा रहे हैं। पटना यूनिवर्सिटी में AISF के प्रदर्शन की तस्वीर… VC कार्यालय के बाहर बैठकर कर रहे प्रदर्शन सभी छात्र VC कार्यालय के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी चेंबर में वीसी मौजूद नहीं है। इसलिए छात्र उनको मौके पर बुला रहे हैं। कार्यालय के तरफ का दरवाजा लगा दिया गया है, जिससे छात्र और आक्रोशित हो गए हैं। 20 दिन पहले पेपर लीक होने की आयी थी खबर 20 दिन पहले पटना विश्वविद्यालय की तीन वर्षीय LLB प्रवेश परीक्षा के दौरान शनिवार को प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना से हड़कंप मच गया था। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई थी। करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होने की खबर फैली थी। जानकारी के मुताबिक, पटना कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक छात्र मोबाइल फोन लेकर परीक्षा कक्ष में पहुंच गया और उसने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर बाहर भेज दी थी। हालांकि, सभी परीक्षा केंद्रों पर पहले से जैमर लगाए गए थे। इस वजह से वायरल प्रश्न पत्र का कोई लाभ नहीं मिल सका और बाहर से उत्तर परीक्षा कक्ष तक नहीं पहुंच पाए।

