पटना में बस से टकराई बाइक, 1 घायल:थोड़ी देर के लिए सड़क जाम, पुलिसकर्मियों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया

पटना में बस से टकराई बाइक, 1 घायल:थोड़ी देर के लिए सड़क जाम, पुलिसकर्मियों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया

पटना के भिखारी ठाकुर ROB के पास गुरुवार को बस-बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों की मदद से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को शास्त्रीनगर इलाके के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान नहीं हुई
फिलहाल घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए थे। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि, मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को संभालते हुए वाहनों का परिचालन सामान्य बनाए रखा। पुलिस हादसे की जानकारी जुटाने में लगी है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पटना के भिखारी ठाकुर ROB के पास गुरुवार को बस-बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों की मदद से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को शास्त्रीनगर इलाके के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान नहीं हुई
फिलहाल घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए थे। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि, मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को संभालते हुए वाहनों का परिचालन सामान्य बनाए रखा। पुलिस हादसे की जानकारी जुटाने में लगी है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *