दरभंगा जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर रैयाम थाना क्षेत्र के बंसरा ठीकरा टोल के पास पुलिस की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। दरअसल, रैयाम थाना की पुलिस शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस ने करीब 2 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की और कथित शराब कारोबारी महावीर सहनी को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठा लिया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी महावीर सहनी के परिजनों और उसके करीबियों ने पुलिस वाहन को ट्रैक्टर और जेसीबी से घेर लिया। इसके बाद पुलिस के कब्जे से महावीर सहनी को छुड़ा लिया गया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई और पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालांकि, घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर रैयाम थाना की पुलिस टीम शराब बरामदगी को लेकर गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। सात थानों की पुलिस पहुंची, जिला से भी बुलाया गया बल घटना की सूचना मिलते ही देर रात बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा। रैयाम के अलावा केवटी, कमतौल, सिमरी, सदर, मब्बी और अन्य थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन को रैयाम थाना परिसर में लाकर खड़ा किया गया है। वाहन की स्थिति से पुलिस के साथ हुई घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिला से पहुंची पुलिस की टीम भी रैयाम थाना परिसर में कैंप कर रही है। गुरुवार को थाना परिसर में मामले को लेकर कागजी कार्रवाई चल रही थी। महावीर सहनी समेत 10 गिरफ्तार, दो दर्जन लोगों से पूछताछ की सूचना पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त करने और पुलिस टीम के साथ मारपीट की घटना में शामिल महावीर सहनी समेत करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना के सिलसिले में करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों को रैयाम थाना में नहीं रखकर आसपास के दूसरे थानों में रखा गया है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस के कब्जे में छापेमारी के दौरान बरामद करीब 2 लीटर देसी चुलाई शराब भी है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष बोले- कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देंगे जानकारी रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि फिलहाल कागजी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले की विशेष जानकारी दी जाएगी। वहीं, कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि घटना देर रात की है और वे भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। लगातार दूसरी बार पुलिस टीम पर हमले से बढ़ी चिंता दरभंगा में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने और आपराधिक मामलों की जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमले की हाल की कई घटनाओं ने पुलिसिंग को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले 28 अगस्त 2026 को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने डायल-112 की पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसी तरह 17 अगस्त 2026 को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर वार्ड-9 में पुलिस की टेक्निकल सेल की टीम के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। आरोप है कि पुलिस के सर्विस रिवॉल्वर को चलाने का भी प्रयास किया गया था। इससे पहले 19 अप्रैल 2026 को बहेड़ा थाना क्षेत्र के दलित टोला में शराब बरामदगी के दौरान मद्यनिषेध टीम पर हमला किया गया था। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। दरभंगा जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर रैयाम थाना क्षेत्र के बंसरा ठीकरा टोल के पास पुलिस की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। दरअसल, रैयाम थाना की पुलिस शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस ने करीब 2 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की और कथित शराब कारोबारी महावीर सहनी को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठा लिया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी महावीर सहनी के परिजनों और उसके करीबियों ने पुलिस वाहन को ट्रैक्टर और जेसीबी से घेर लिया। इसके बाद पुलिस के कब्जे से महावीर सहनी को छुड़ा लिया गया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई और पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालांकि, घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर रैयाम थाना की पुलिस टीम शराब बरामदगी को लेकर गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। सात थानों की पुलिस पहुंची, जिला से भी बुलाया गया बल घटना की सूचना मिलते ही देर रात बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा। रैयाम के अलावा केवटी, कमतौल, सिमरी, सदर, मब्बी और अन्य थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन को रैयाम थाना परिसर में लाकर खड़ा किया गया है। वाहन की स्थिति से पुलिस के साथ हुई घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिला से पहुंची पुलिस की टीम भी रैयाम थाना परिसर में कैंप कर रही है। गुरुवार को थाना परिसर में मामले को लेकर कागजी कार्रवाई चल रही थी। महावीर सहनी समेत 10 गिरफ्तार, दो दर्जन लोगों से पूछताछ की सूचना पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त करने और पुलिस टीम के साथ मारपीट की घटना में शामिल महावीर सहनी समेत करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना के सिलसिले में करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों को रैयाम थाना में नहीं रखकर आसपास के दूसरे थानों में रखा गया है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस के कब्जे में छापेमारी के दौरान बरामद करीब 2 लीटर देसी चुलाई शराब भी है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष बोले- कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देंगे जानकारी रैयाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि फिलहाल कागजी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले की विशेष जानकारी दी जाएगी। वहीं, कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि घटना देर रात की है और वे भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। लगातार दूसरी बार पुलिस टीम पर हमले से बढ़ी चिंता दरभंगा में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने और आपराधिक मामलों की जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमले की हाल की कई घटनाओं ने पुलिसिंग को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले 28 अगस्त 2026 को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने डायल-112 की पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसी तरह 17 अगस्त 2026 को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर वार्ड-9 में पुलिस की टेक्निकल सेल की टीम के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। आरोप है कि पुलिस के सर्विस रिवॉल्वर को चलाने का भी प्रयास किया गया था। इससे पहले 19 अप्रैल 2026 को बहेड़ा थाना क्षेत्र के दलित टोला में शराब बरामदगी के दौरान मद्यनिषेध टीम पर हमला किया गया था। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

