पटना में नीट के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:हॉस्टल के कमरे में मिली युवक की लाश, सोडियम एजाइज खाकर दी जान

पटना में नालंदा रेजीडेंसी हॉस्टल में नीट के छात्र ने जहर का खाकर सुसाइड कर लिया है। मृतक मुजफ्फरपुर के भगवानपुर का रहने वाला श्रेयम है। जो पिछले 2 साल से नालंदा रेजीडेंसी के फ्लैट नंबर 303, बेड नंबर 98 में रहता था। लाश के बगल में बगल में सोडियम एजाइड (जहर) का एक डब्बा भी था। श्रेयम के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। कमरे में एक और छात्र रहता है, जो फिलहाल हॉस्टल में नहीं है, वो एग्जाम के लिए अपने घर गया हुआ है। घटना एसके पुरी थाना क्षेत्र के एनपथ की है। हॉस्टल से कुछ तस्वीरें…
कुछ दिनों से शांत रह रहा था बगल के कमरे के छात्र अंश ने बताया कि पिछले 3 दिनों से श्रेयम शांत दिख रहा था। कभी-कभी हम लोगों के कमरे में आता था। बातचीत होती थी, लेकिन इससे पहले कभी इस तरीके से उसे शांत नहीं देखा था। कल देर रात तक उसके कमरे से फोन पर बातचीत की आवाज आ रही थी। सुबह आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुल रहा था। हॉस्टल की कुछ भइया लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अपने बेड पर पड़ा था।
श्रेयस दरवाजा नहीं खोल रहा था हॉस्टल के ओनर बृजेश कुमार ने बताया कि पिछले 2 साल 1 महीने से श्रेयम रह रहा था। स्वभाव से बहुत अच्छा था। पटना के ऐलेन कोचिंग से मेडिकल की तैयारी कर रहा था। श्रेयम का एक और भाई शुभम यहां रहता है। रात लगभग एक बजे के करीब उससे श्रेयम की सीढ़ी पर मुलाकात हुई थी। श्रेयम पानी लेकर अपने रूम में उस वक्त जा रहा था। सुबह में श्रयस दरवाजा नहीं खोल रहा था। श्रेयम का कजन शुभम और हॉस्टल के वार्डन पहुंच कर दरवाजा खोलें। श्रेयम की लाश बेड पर थी। इसी बीच श्रेयम की मां आई, जिन्होंने श्रेयम को मेरे यहां हॉस्टल में रखवाया था। उन्होंने आने के साथ पानी वगैरह का छींटा। सीने पर पंप भी किया। इसके बाद जल्दबाजी में अस्पताल गए। तब तक मैंने डायल-112 को कॉल किया, लेकिन डायल-112 की टीम नहीं आई। फिर मैंने अपने बेटे को थाने पर भेजा। पुलिस आई है। फोरेंसिक टीम टीम भी आई है। कमरे से बोतल कप, चम्मच, चादर और पॉइजन के डिब्बे जब्त कर लिए हैं। कमरे को सील कर दिया गया है। पटना में नालंदा रेजीडेंसी हॉस्टल में नीट के छात्र ने जहर का खाकर सुसाइड कर लिया है। मृतक मुजफ्फरपुर के भगवानपुर का रहने वाला श्रेयम है। जो पिछले 2 साल से नालंदा रेजीडेंसी के फ्लैट नंबर 303, बेड नंबर 98 में रहता था। लाश के बगल में बगल में सोडियम एजाइड (जहर) का एक डब्बा भी था। श्रेयम के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। कमरे में एक और छात्र रहता है, जो फिलहाल हॉस्टल में नहीं है, वो एग्जाम के लिए अपने घर गया हुआ है। घटना एसके पुरी थाना क्षेत्र के एनपथ की है। हॉस्टल से कुछ तस्वीरें…
कुछ दिनों से शांत रह रहा था बगल के कमरे के छात्र अंश ने बताया कि पिछले 3 दिनों से श्रेयम शांत दिख रहा था। कभी-कभी हम लोगों के कमरे में आता था। बातचीत होती थी, लेकिन इससे पहले कभी इस तरीके से उसे शांत नहीं देखा था। कल देर रात तक उसके कमरे से फोन पर बातचीत की आवाज आ रही थी। सुबह आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुल रहा था। हॉस्टल की कुछ भइया लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अपने बेड पर पड़ा था।
श्रेयस दरवाजा नहीं खोल रहा था हॉस्टल के ओनर बृजेश कुमार ने बताया कि पिछले 2 साल 1 महीने से श्रेयम रह रहा था। स्वभाव से बहुत अच्छा था। पटना के ऐलेन कोचिंग से मेडिकल की तैयारी कर रहा था। श्रेयम का एक और भाई शुभम यहां रहता है। रात लगभग एक बजे के करीब उससे श्रेयम की सीढ़ी पर मुलाकात हुई थी। श्रेयम पानी लेकर अपने रूम में उस वक्त जा रहा था। सुबह में श्रयस दरवाजा नहीं खोल रहा था। श्रेयम का कजन शुभम और हॉस्टल के वार्डन पहुंच कर दरवाजा खोलें। श्रेयम की लाश बेड पर थी। इसी बीच श्रेयम की मां आई, जिन्होंने श्रेयम को मेरे यहां हॉस्टल में रखवाया था। उन्होंने आने के साथ पानी वगैरह का छींटा। सीने पर पंप भी किया। इसके बाद जल्दबाजी में अस्पताल गए। तब तक मैंने डायल-112 को कॉल किया, लेकिन डायल-112 की टीम नहीं आई। फिर मैंने अपने बेटे को थाने पर भेजा। पुलिस आई है। फोरेंसिक टीम टीम भी आई है। कमरे से बोतल कप, चम्मच, चादर और पॉइजन के डिब्बे जब्त कर लिए हैं। कमरे को सील कर दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *