पटना के जक्कनपुर थाना इलाके में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के बाहर जुटे और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। बताया जा रहा कि कुछ छात्र और पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए हैं। हंगामे के दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों की कुछ गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गई। विश्वविद्यालय के बाहर तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर वे अपनी मांगों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। मौके से आई कुछ तस्वीरें देखिए… विश्वविद्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ाई फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले को शांत कराने और हंगामा कर रहे छात्रों को समझाने में जुटी है। वहीं बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी ने बताया कि करीब 600 की संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी पहुंचे और पूरे कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की। क्लास रूम से लेकर ऊपर वाले फ्लोर तक में तोड़फोड़ हुई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है… पटना के जक्कनपुर थाना इलाके में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के बाहर जुटे और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। बताया जा रहा कि कुछ छात्र और पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए हैं। हंगामे के दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों की कुछ गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गई। विश्वविद्यालय के बाहर तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर वे अपनी मांगों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। मौके से आई कुछ तस्वीरें देखिए… विश्वविद्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ाई फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले को शांत कराने और हंगामा कर रहे छात्रों को समझाने में जुटी है। वहीं बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी ने बताया कि करीब 600 की संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी पहुंचे और पूरे कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की। क्लास रूम से लेकर ऊपर वाले फ्लोर तक में तोड़फोड़ हुई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

