पटना में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। शहर में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है। शहर में लगातार बारिश के कारण मौसम में बदलाव आया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों में पटना में 100 MM से अधिक बारिश हुई है। बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, कई इलाकों में सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। देखिए आज के मौसम की 2 तस्वीर… राजीव नगर में कार का पहिया गड्ढे में फंसा राजीव नगर थाना अंतर्गत जय प्रकाश नगर नाला पर बन रही सड़क का निर्माण मानसून के कारण बीच में ही रोक दिया गया है। सड़क के किनारे 06–08 फीट तक गहरे गड्ढे हैं, जिसमें आज एक कार का पहिया फंस गया। शहर में बारिश का पानी भर जाने से सड़क और पानी का स्तर लगभग बराबर दिखाई दे रहा है। इसी वजह से राहगीरों को गढ्ढे का पता नहीं चल रहा और वे हादसे का शिकार हो रहे हैं। आज भी पूरे दिन बारिश की संभावना मौसम विभाग ने आज भी पटना में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान पटना और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बारिश की तीव्रता बढ़ भी सकती है। बारिश के कारण दिन के तापमान में सामान्य से कमी रहने की संभावना है। लगातार बारिश के दौरान लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को जलजमाव वाले रास्तों पर सावधानी बरतने की जरूरत है। अगले कुछ घंटे नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पटना में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे शहर में मौसम ठंडा और सुहाना बना रहेगा। हालांकि, लगातार बारिश के कारण जलजमाव और यातायात की समस्या बढ़ सकती है। पटना में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। शहर में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है। शहर में लगातार बारिश के कारण मौसम में बदलाव आया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों में पटना में 100 MM से अधिक बारिश हुई है। बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, कई इलाकों में सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। देखिए आज के मौसम की 2 तस्वीर… राजीव नगर में कार का पहिया गड्ढे में फंसा राजीव नगर थाना अंतर्गत जय प्रकाश नगर नाला पर बन रही सड़क का निर्माण मानसून के कारण बीच में ही रोक दिया गया है। सड़क के किनारे 06–08 फीट तक गहरे गड्ढे हैं, जिसमें आज एक कार का पहिया फंस गया। शहर में बारिश का पानी भर जाने से सड़क और पानी का स्तर लगभग बराबर दिखाई दे रहा है। इसी वजह से राहगीरों को गढ्ढे का पता नहीं चल रहा और वे हादसे का शिकार हो रहे हैं। आज भी पूरे दिन बारिश की संभावना मौसम विभाग ने आज भी पटना में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान पटना और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बारिश की तीव्रता बढ़ भी सकती है। बारिश के कारण दिन के तापमान में सामान्य से कमी रहने की संभावना है। लगातार बारिश के दौरान लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को जलजमाव वाले रास्तों पर सावधानी बरतने की जरूरत है। अगले कुछ घंटे नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पटना में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे शहर में मौसम ठंडा और सुहाना बना रहेगा। हालांकि, लगातार बारिश के कारण जलजमाव और यातायात की समस्या बढ़ सकती है।

