दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने पटना शहरी क्षेत्र के 50 से अधिक पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई पंडालों में सुरक्षा संबंधी कमियां मिलीं। फायर DIG मनोज कुमार नट ने स्पष्ट किया कि जिन पूजा पंडालों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ शुक्रवार शाम से कार्रवाई शुरू की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी होगी। अग्निशमन विभाग के निरीक्षण की तस्वीर… झूलते बिजली के तार दुरुस्त करें, पंडाल में रखें पानी फायर DIG मनोज कुमार नट ने खुद डाकबंगला चौराहे और महावीर मंदिर के पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल संचालकों को झूलते बिजली के तारों को दुरुस्त कराने और सिंथेटिक कपड़ों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। साथ ही आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव के लिए पंडाल में ड्रम में पानी भरकर रखने को कहा। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करने और संभावित खतरे को देखते हुए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विभाग का जोर है कि पूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के बीच किसी भी तरह की लापरवाही से बचा जाए। पिछले साल से 32% अधिक बने पूजा पंडाल मनोज कुमार नट ने बताया, ‘इस बार पिछले साल की तुलना में करीब 32 प्रतिशत अधिक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। दुर्गापूजा के दौरान ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पटना पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग के लिए अहम है।’ शाम से शुरू होगी कार्रवाई अग्निशमन विभाग ने पंडाल संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए निर्देश दिए हैं। जिन पंडालों में कमियां पाई गई हैं, उन्हें दुरुस्त करने का मौका दिया जा रहा है। इसके बावजूद निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले पंडालों के खिलाफ शुक्रवार शाम से कार्रवाई शुरू की जाएगी। फायर DIG ने दिए आग से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश निरीक्षण अभियान में फायर DIG मनोज कुमार नट, डीएफओ अभिषेक कुमार और अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार शामिल रहे। टीम ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में बने पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पंडाल संचालकों को कमियां जल्द दूर करने और आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने का निर्देश दिया। दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने पटना शहरी क्षेत्र के 50 से अधिक पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई पंडालों में सुरक्षा संबंधी कमियां मिलीं। फायर DIG मनोज कुमार नट ने स्पष्ट किया कि जिन पूजा पंडालों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ शुक्रवार शाम से कार्रवाई शुरू की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी होगी। अग्निशमन विभाग के निरीक्षण की तस्वीर… झूलते बिजली के तार दुरुस्त करें, पंडाल में रखें पानी फायर DIG मनोज कुमार नट ने खुद डाकबंगला चौराहे और महावीर मंदिर के पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल संचालकों को झूलते बिजली के तारों को दुरुस्त कराने और सिंथेटिक कपड़ों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। साथ ही आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव के लिए पंडाल में ड्रम में पानी भरकर रखने को कहा। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करने और संभावित खतरे को देखते हुए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विभाग का जोर है कि पूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के बीच किसी भी तरह की लापरवाही से बचा जाए। पिछले साल से 32% अधिक बने पूजा पंडाल मनोज कुमार नट ने बताया, ‘इस बार पिछले साल की तुलना में करीब 32 प्रतिशत अधिक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। दुर्गापूजा के दौरान ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पटना पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग के लिए अहम है।’ शाम से शुरू होगी कार्रवाई अग्निशमन विभाग ने पंडाल संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए निर्देश दिए हैं। जिन पंडालों में कमियां पाई गई हैं, उन्हें दुरुस्त करने का मौका दिया जा रहा है। इसके बावजूद निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले पंडालों के खिलाफ शुक्रवार शाम से कार्रवाई शुरू की जाएगी। फायर DIG ने दिए आग से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश निरीक्षण अभियान में फायर DIG मनोज कुमार नट, डीएफओ अभिषेक कुमार और अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार शामिल रहे। टीम ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में बने पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पंडाल संचालकों को कमियां जल्द दूर करने और आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने का निर्देश दिया।

