‘जन सुराज नहीं ‘गन सुराज’ चला रहे हैं पलायनवादी PK’:बीजेपी प्रवक्ता बोले- बांग्लादेश जैसी अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल, लोकतंत्र बचाने की ढोंग कर रहे

‘जन सुराज नहीं ‘गन सुराज’ चला रहे हैं पलायनवादी PK’:बीजेपी प्रवक्ता बोले- बांग्लादेश जैसी अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल, लोकतंत्र बचाने की ढोंग कर रहे

बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कांग्रेस और जन सुराज पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर की भाषा शैली और राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्हें पलायनवादी और झूठा करार दिया है। इसके साथ ही, राहुल गांधी पर देश में बांग्लादेश जैसी अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया है।
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि प्रशांत किशोर खुद को नई सोच का राजनीतिक चेहरा बताते हैं, लेकिन उनकी भाषा बेहद आपत्तिजनक है। वे मुख्यमंत्री को गोली मारने की बात करते हैं, जो यह साबित करता है कि उनकी पार्टी जन सुराज नहीं बल्कि ‘गन सुराज’ है। ‘अपनी ही कंपनी से 1000 लोगों को निकाल दिया’ नीरज शर्मा ने कहा कि प्रशांत किशोर युवाओं को 10 हजार नौकरियां देने का बड़ा दावा करते थे। लेकिन खुद नवंबर-दिसंबर 2025 में अपनी ही कंपनी आई-पैक (I-PAC) से करीब 1000 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। केवल झूठ बोलते हैं और एक जगह टिककर काम नहीं कर सकते। 2014 में भाजपा के साथ काम करने के बाद अपनी महत्वकांक्षाएं पूरी नहीं होने पर वे भाग गए। इसके बाद बिहार में नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री का दर्जा और जदयू में उपाध्यक्ष का पद दिया, लेकिन वे वहां से भी हटकर कांग्रेस के लिए काम करने यूपी चले गए। ऐसे पलायनवादी नेता पर बिहार की जनता भरोसा नहीं करेगी। ‘लोकतंत्र बचाने की ढोंग कर रहे हैं’ नीरज कुमार शर्मा ने राहुल गांधी और नेहा वोहरा की हालिया गतिविधियों पर भी कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि दोनों साथ मिलकर लोकतंत्र बचाने का ढोंग कर रहे हैं। नेहा वोहरा वही हैं जिन्होंने कहा था कि उन्हें बांग्लादेश की क्रांति और तख्तापलट से प्रेरणा मिलती है। बांग्लादेश में 1400 लोगों का कत्लेआम हुआ, वहां सरकार गिराई गई, हिंदुओं पर हमले हुए, आगजनी और सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ की गई। क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत में भी वैसी ही हिंसा और अराजकता फैलाना चाहते हैं। भारत कानून और संविधान से चलता है। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि यह कोई बनाना रिपब्लिक या बांग्लादेश नहीं है। बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कांग्रेस और जन सुराज पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर की भाषा शैली और राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्हें पलायनवादी और झूठा करार दिया है। इसके साथ ही, राहुल गांधी पर देश में बांग्लादेश जैसी अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया है।
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि प्रशांत किशोर खुद को नई सोच का राजनीतिक चेहरा बताते हैं, लेकिन उनकी भाषा बेहद आपत्तिजनक है। वे मुख्यमंत्री को गोली मारने की बात करते हैं, जो यह साबित करता है कि उनकी पार्टी जन सुराज नहीं बल्कि ‘गन सुराज’ है। ‘अपनी ही कंपनी से 1000 लोगों को निकाल दिया’ नीरज शर्मा ने कहा कि प्रशांत किशोर युवाओं को 10 हजार नौकरियां देने का बड़ा दावा करते थे। लेकिन खुद नवंबर-दिसंबर 2025 में अपनी ही कंपनी आई-पैक (I-PAC) से करीब 1000 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। केवल झूठ बोलते हैं और एक जगह टिककर काम नहीं कर सकते। 2014 में भाजपा के साथ काम करने के बाद अपनी महत्वकांक्षाएं पूरी नहीं होने पर वे भाग गए। इसके बाद बिहार में नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री का दर्जा और जदयू में उपाध्यक्ष का पद दिया, लेकिन वे वहां से भी हटकर कांग्रेस के लिए काम करने यूपी चले गए। ऐसे पलायनवादी नेता पर बिहार की जनता भरोसा नहीं करेगी। ‘लोकतंत्र बचाने की ढोंग कर रहे हैं’ नीरज कुमार शर्मा ने राहुल गांधी और नेहा वोहरा की हालिया गतिविधियों पर भी कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि दोनों साथ मिलकर लोकतंत्र बचाने का ढोंग कर रहे हैं। नेहा वोहरा वही हैं जिन्होंने कहा था कि उन्हें बांग्लादेश की क्रांति और तख्तापलट से प्रेरणा मिलती है। बांग्लादेश में 1400 लोगों का कत्लेआम हुआ, वहां सरकार गिराई गई, हिंदुओं पर हमले हुए, आगजनी और सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ की गई। क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत में भी वैसी ही हिंसा और अराजकता फैलाना चाहते हैं। भारत कानून और संविधान से चलता है। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि यह कोई बनाना रिपब्लिक या बांग्लादेश नहीं है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *