पटना में चाचा ने भतीजे की हत्या की,6 गोलियां मारीं:अवैध संबंध में वारदात, आरोपी की पत्नी बोली- मेरे पति का बहू से अफेयर

पटना में चाचा ने भतीजे की हत्या की,6 गोलियां मारीं:अवैध संबंध में वारदात, आरोपी की पत्नी बोली- मेरे पति का बहू से अफेयर

पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे छह गोलियां मारी गई हैं। जो युवक के सिर, पैर, जांघ और पेट में लगी। वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। गोली मारने के बाद आरोपी ललन शर्मा मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान दीपक कुमार (30) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, दीपक और उसके चाचा ललन शर्मा के बीच चार साल से विवाद चल रहा था। घटना बभनपुरा गांव की है। ललन शर्मा की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति का भतीजे की पत्नी से नाजायज संबंध था। इसी बात पर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। दोनों एक-दूसरे को गोली मारना चाहते थे। मेरे पति ने ही उसको गोली मारी है। मौके से आई तस्वीरें… जमीन को लेकर भी झगड़ा था वहीं, दूसरी ओर दीपक की मां का कहना है कि ललन शर्मा (55) ने मेरे बेटे और बहू से सड़क किनारे की कीमती जमीन को धोखे से लिखवा ली थी। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करता था। आज सुबह भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मौके से चार खोखे बरामद खबर मिलते ही फुलवारीशरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी ललन शर्मा बिल्डर का काम करता है। पुलिस सबूत इकट्ठा कर जांच कर रही है। हत्या की असली वजह और इस्तेमाल हथियार का पता लगाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। खबर अपडेट हो रही है….. पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे छह गोलियां मारी गई हैं। जो युवक के सिर, पैर, जांघ और पेट में लगी। वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। गोली मारने के बाद आरोपी ललन शर्मा मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान दीपक कुमार (30) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, दीपक और उसके चाचा ललन शर्मा के बीच चार साल से विवाद चल रहा था। घटना बभनपुरा गांव की है। ललन शर्मा की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति का भतीजे की पत्नी से नाजायज संबंध था। इसी बात पर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। दोनों एक-दूसरे को गोली मारना चाहते थे। मेरे पति ने ही उसको गोली मारी है। मौके से आई तस्वीरें… जमीन को लेकर भी झगड़ा था वहीं, दूसरी ओर दीपक की मां का कहना है कि ललन शर्मा (55) ने मेरे बेटे और बहू से सड़क किनारे की कीमती जमीन को धोखे से लिखवा ली थी। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करता था। आज सुबह भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मौके से चार खोखे बरामद खबर मिलते ही फुलवारीशरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी ललन शर्मा बिल्डर का काम करता है। पुलिस सबूत इकट्ठा कर जांच कर रही है। हत्या की असली वजह और इस्तेमाल हथियार का पता लगाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। खबर अपडेट हो रही है…..  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *