औरंगाबाद में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) नबीनगर और अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन नार्कोस के तहत नबीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18523 अप की जांच के दौरान 27.429 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 13 लाख 71 हजार 450 रुपये बताई गई है। इस मामले में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से कुल 23 पैकेट गांजा बरामद हुआ। आरपीएफ को मुखबिर और नारकोटिक्स विभाग, पटना से सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन से गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ नबीनगर, डेहरी आन सोन, जपला तथा अपराध आसूचना शाखा के अधिकारियों और जवानों की विशेष टीम गठित की गई। ट्रेन जैसे ही नबीनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंची। इसके बाद बी-1 कोच की जांच की गई, जहां दो संदिग्ध यात्रियों को उनके बैग के साथ पकड़ा गया। पुरुष तस्कर के बैग से 18.994 किलो, महिला के बैग से 8.435 किलो गांजा मिला जांच के दौरान रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंतामणपुर गांव निवासी अनुज कुमार के पास से एक नीले रंग का पिट्ठू बैग और एक नीले रंग का ट्रॉली बैग बरामद किया गया। वहीं पटना जिले के मसौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर सती स्थान वार्ड संख्या 21 निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी पिंकी देवी के पास से एक काले रंग का ट्रॉली बैग मिला। बैगों की जांच करने पर सेलोटेप से लपेटकर रखे गए गांजे जैसे मादक पदार्थ के पैकेट मिले। इसके बाद संबंधित रेल थाना सोननगर और राजपत्रित अधिकारी को सूचना दी गई। सूचना पर नबीनगर के राजस्व पदाधिकारी सुनील उरांव मौके पर पहुंचे। उनकी उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अनुज कुमार के बैग से खाकी रंग के सेलोटेप में लिपटे 15 पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 18.994 किलोग्राम था। वहीं, पिंकी देवी के ट्रॉली बैग से आठ पैकेट मिले, जिनका कुल वजन 8.435 किलोग्राम था। इस प्रकार दोनों के कब्जे से कुल 27.429 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरपीएफ ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गांजे को जब्त कर लिया। आरपीएफ अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, रेल थाना सोननगर में प्राथमिकी दर्ज इस कार्रवाई में आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम, उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी संतोष कुमार मिश्रा, महिला आरक्षी प्रीति कुमारी, प्रधान आरक्षी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, आरक्षी शिवकांत, प्रधान आरक्षी सर्वजीत राय, प्रधान आरक्षी कमलेश कुमार, आरक्षी महेश ठाकुर और आरक्षी विपिन कुमार शामिल थे। आरपीएफ के अनुसार, गांजा तस्करी में संलिप्तता से संबंधित साक्ष्य मिलने के बाद अनुज कुमार और पिंकी देवी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपित की गिरफ्तारी की प्रक्रिया में महिला आरक्षी प्रीति कुमारी ने सहयोग किया। आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम के लिखित शिकायत पत्र के साथ जब्त गांजा और दोनों गिरफ्तार आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना सोननगर को सुपुर्द कर दिया गया। शिकायत के आधार पर रेल थाना सोननगर में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की जांच रेल पुलिस द्वारा की जाएगी। औरंगाबाद में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) नबीनगर और अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन नार्कोस के तहत नबीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18523 अप की जांच के दौरान 27.429 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 13 लाख 71 हजार 450 रुपये बताई गई है। इस मामले में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से कुल 23 पैकेट गांजा बरामद हुआ। आरपीएफ को मुखबिर और नारकोटिक्स विभाग, पटना से सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन से गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ नबीनगर, डेहरी आन सोन, जपला तथा अपराध आसूचना शाखा के अधिकारियों और जवानों की विशेष टीम गठित की गई। ट्रेन जैसे ही नबीनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंची। इसके बाद बी-1 कोच की जांच की गई, जहां दो संदिग्ध यात्रियों को उनके बैग के साथ पकड़ा गया। पुरुष तस्कर के बैग से 18.994 किलो, महिला के बैग से 8.435 किलो गांजा मिला जांच के दौरान रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंतामणपुर गांव निवासी अनुज कुमार के पास से एक नीले रंग का पिट्ठू बैग और एक नीले रंग का ट्रॉली बैग बरामद किया गया। वहीं पटना जिले के मसौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर सती स्थान वार्ड संख्या 21 निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी पिंकी देवी के पास से एक काले रंग का ट्रॉली बैग मिला। बैगों की जांच करने पर सेलोटेप से लपेटकर रखे गए गांजे जैसे मादक पदार्थ के पैकेट मिले। इसके बाद संबंधित रेल थाना सोननगर और राजपत्रित अधिकारी को सूचना दी गई। सूचना पर नबीनगर के राजस्व पदाधिकारी सुनील उरांव मौके पर पहुंचे। उनकी उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अनुज कुमार के बैग से खाकी रंग के सेलोटेप में लिपटे 15 पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 18.994 किलोग्राम था। वहीं, पिंकी देवी के ट्रॉली बैग से आठ पैकेट मिले, जिनका कुल वजन 8.435 किलोग्राम था। इस प्रकार दोनों के कब्जे से कुल 27.429 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरपीएफ ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गांजे को जब्त कर लिया। आरपीएफ अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, रेल थाना सोननगर में प्राथमिकी दर्ज इस कार्रवाई में आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम, उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी संतोष कुमार मिश्रा, महिला आरक्षी प्रीति कुमारी, प्रधान आरक्षी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, आरक्षी शिवकांत, प्रधान आरक्षी सर्वजीत राय, प्रधान आरक्षी कमलेश कुमार, आरक्षी महेश ठाकुर और आरक्षी विपिन कुमार शामिल थे। आरपीएफ के अनुसार, गांजा तस्करी में संलिप्तता से संबंधित साक्ष्य मिलने के बाद अनुज कुमार और पिंकी देवी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपित की गिरफ्तारी की प्रक्रिया में महिला आरक्षी प्रीति कुमारी ने सहयोग किया। आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम के लिखित शिकायत पत्र के साथ जब्त गांजा और दोनों गिरफ्तार आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना सोननगर को सुपुर्द कर दिया गया। शिकायत के आधार पर रेल थाना सोननगर में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की जांच रेल पुलिस द्वारा की जाएगी।

