पटना में आज दलित संगठनों द्वारा बड़ा आंदोलन होगा। “आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ” आंदोलन के लिए गांधी मैदान में महाजुटान होगा। आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा गांधी मैदान, गेट नंबर- 10 से सभी लोग लोक भवन तक जाएंगे। पूरे बिहार से आरक्षण समर्थक, अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों दोपहर 1 बजे से लोक भवन के लिए निकलेंगे। समिति के संयोजक अमर आज़ाद ने कहा कि अभी भी देश में दलित आदिवासी समाज पर अत्याचार जाति के आधार पर हो रहा है। दलित IAS-IPS कुछ भी बन जाए उन्हें उनके जाति के नाम से प्रताड़ित किया जाता है। दलित आदिवासी पिछड़े समाज का आरक्षण बढ़ाने की मांग इसके बावजूद कुछ लोग SC-ST के लोगों को मिलने वाले आरक्षण का विरोध कर रहे हैं बिल्कुल गलत बात है। अभी भी निजी क्षेत्र न्यायपालिका में आरक्षण नहीं हैं, सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण नहीं है। सामंत प्रधान ने कहा कि हमारी मांग है कि बिहार में दलित आदिवासी पिछड़े समाज के आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 65% किया जाए। पटना में आज दलित संगठनों द्वारा बड़ा आंदोलन होगा। “आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ” आंदोलन के लिए गांधी मैदान में महाजुटान होगा। आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा गांधी मैदान, गेट नंबर- 10 से सभी लोग लोक भवन तक जाएंगे। पूरे बिहार से आरक्षण समर्थक, अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों दोपहर 1 बजे से लोक भवन के लिए निकलेंगे। समिति के संयोजक अमर आज़ाद ने कहा कि अभी भी देश में दलित आदिवासी समाज पर अत्याचार जाति के आधार पर हो रहा है। दलित IAS-IPS कुछ भी बन जाए उन्हें उनके जाति के नाम से प्रताड़ित किया जाता है। दलित आदिवासी पिछड़े समाज का आरक्षण बढ़ाने की मांग इसके बावजूद कुछ लोग SC-ST के लोगों को मिलने वाले आरक्षण का विरोध कर रहे हैं बिल्कुल गलत बात है। अभी भी निजी क्षेत्र न्यायपालिका में आरक्षण नहीं हैं, सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण नहीं है। सामंत प्रधान ने कहा कि हमारी मांग है कि बिहार में दलित आदिवासी पिछड़े समाज के आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 65% किया जाए।

