पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा बाजार में गणेश उत्सव के दौरान आयोजित मेले में गुरुवार देर रात फायरिंग से अफरातफरी मच गई। यहां मगही गायक गुंजन सिंह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक कार्यक्रम के बीच पहुंचा और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। युवक ने कई राउंड हर्ष फायरिंग की और इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही फायरिंग की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मौके से मिला खोखा पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान चार खोखा बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक कौन था और उसके पास हथियार कहां से आया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा बाजार में गणेश उत्सव के दौरान आयोजित मेले में गुरुवार देर रात फायरिंग से अफरातफरी मच गई। यहां मगही गायक गुंजन सिंह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक कार्यक्रम के बीच पहुंचा और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। युवक ने कई राउंड हर्ष फायरिंग की और इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही फायरिंग की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मौके से मिला खोखा पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान चार खोखा बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक कौन था और उसके पास हथियार कहां से आया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

