पटना- खाना बनाने के दौरान फटा छोटा गैस सिलेंडर:कई लोग घायल, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा; अस्पताल में इलाज जारी

पटना- खाना बनाने के दौरान फटा छोटा गैस सिलेंडर:कई लोग घायल, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा; अस्पताल में इलाज जारी

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के गोसाई टोला मोड़ पर सोमवार को खाना बनाने के दौरान छोटा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर जुटे लोग मिली जानकारी के अनुसार, गोसाई टोला मोड़ के पास खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान छोटा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और गंभीर रूप से घायल एक युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल घायलों की सही संख्या और उनकी पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सिलेंडर फटने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के गोसाई टोला मोड़ पर सोमवार को खाना बनाने के दौरान छोटा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर जुटे लोग मिली जानकारी के अनुसार, गोसाई टोला मोड़ के पास खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान छोटा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और गंभीर रूप से घायल एक युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल घायलों की सही संख्या और उनकी पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सिलेंडर फटने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *