पटना- आज CM हाउस का घेराव करेंगे छात्र:TRE-4 से PT-Mains, निगेटिव मार्किंग हटाने की मांग; एग्जाम कंट्रोलर ने कहा था-हाथी चले बाजार..कुत्ते भौंके हजार

पटना- आज CM हाउस का घेराव करेंगे छात्र:TRE-4 से PT-Mains, निगेटिव मार्किंग हटाने की मांग; एग्जाम कंट्रोलर ने कहा था-हाथी चले बाजार..कुत्ते भौंके हजार

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्र आज सुबह 10 बजे गांधी मैदान से सीएम हाउस का घेराव करेंगे। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र नेता अमन गुट की ओर से यह मार्च निकाला जाएगा। हालांकि छात्र नेता दिलीप कुमार इस मार्च का समर्थन नहीं कर रहे हैं। छात्रों ने छात्र संगठन AISA को इस मार्च से अलग रखा है। छात्रों का मार्च सुबह 11 बजे गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से शुरू होगा। मार्च जेपी गोलंबर, डाकबंगला, तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर, बिहार म्यूजियम और बेली रोड होते हुए लोक सेवक आवास यानी मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचेगा। शिक्षा विभाग ने BPSC को लेटर भेजा पटना में TRE-4 की आगामी परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने BPSC को लेटर भेजा है। विभाग ने TRE-4 की PT परीक्षा के सिलेबस में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। लेटर के जरिए शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने BPSC अध्यक्ष से परीक्षा पैटर्न में बदलाव पर विचार करने का अनुरोध किया है। साथ ही शिक्षा विभाग ने TRE-4 की PT परीक्षा में बाल मनोविज्ञान से 50% प्रश्न पूछे जाने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, बाकी 50% प्रश्न सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन (GK/GS) से पूछे जाने का प्रस्ताव दिया है। GK/GS के हिस्से में बिहार से जुड़े सवालों को भी शामिल करने की बात कही गई है। प्रस्ताव के मुताबिक, GK/GS के 30% प्रश्न बिहार की हिस्ट्री, पॉलिटिक्स, इकोनॉमिक्स और जियोग्राफी से संबंधित होंगे। इसके अलावा छात्रों की ओर से ‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ की मांग भी उठाई गई है। विभाग ने इस मांग को लेकर भी BPSC को अवगत कराया है। अब TRE-4 की परीक्षा में इन बदलावों को लागू किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला BPSC करेगा। ‘हाथी चले बाजार..कुत्ते भौंके हजार’, बयान पर BPSC ने माफी मांगी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश कुमार सिंह ने कहा, “TRE-4 की परीक्षा दिसंबर या जनवरी में हो सकती है। परीक्षा दो चरणों में होगी- PT और Mains। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी।” वहीं, गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया BPSC एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “एक कहावत आपने सुना होगा, हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।” उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र भड़क गए। छात्रों ने ‘BPSC चोर है’ के नारे लगाए। छात्रों ने कहा, “यही कुत्ता एक दिन आपके आयोग का अधिकारी बनेगा। एक बार कॉकरोच बोला गया था, तो प्रधान जी चले गए। अब सचिव की नौकरी जाएगी।” प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि BPSC एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह माफी मांगें, नहीं तो अगला आंदोलन BPSC गेट पर होगा। विवाद बढ़ने के बाद BPSC एग्जाम कंट्रोलर ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। देखें प्रदर्शन की कल की तस्वीरें… तेजस्वी ने CM को लिखा लेटर तेजस्वी यादव ने CM को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि बिहार में सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में देरी, बार-बार पेपर लीक, परीक्षाएं रद्द होने और परिणाम जारी होने में विलंब को लेकर असंतोष और चिंता है। हाल ही में मैंने पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे छात्र-अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी न्यायोचित मांगें सुनी हैं। तेजस्वी ने कहा- सरकार से आग्रह है कि आंदोलनरत युवाओं की आवाज की अनदेखी न की जाए। उनसे सकारात्मक संवाद स्थापित कर उनकी मांगों का तुरंत समाधान निकाला जाए। मेरी मांग है कि बिहार के लाखों छात्र-युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर तुरंत जरूरी कदम उठाया जाए, नहीं तो छात्रों युवाओं की एकजुटता सरकार को ऐसा करने के लिए मजबूर कर देगी। BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्र आज सुबह 10 बजे गांधी मैदान से सीएम हाउस का घेराव करेंगे। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र नेता अमन गुट की ओर से यह मार्च निकाला जाएगा। हालांकि छात्र नेता दिलीप कुमार इस मार्च का समर्थन नहीं कर रहे हैं। छात्रों ने छात्र संगठन AISA को इस मार्च से अलग रखा है। छात्रों का मार्च सुबह 11 बजे गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से शुरू होगा। मार्च जेपी गोलंबर, डाकबंगला, तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर, बिहार म्यूजियम और बेली रोड होते हुए लोक सेवक आवास यानी मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचेगा। शिक्षा विभाग ने BPSC को लेटर भेजा पटना में TRE-4 की आगामी परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने BPSC को लेटर भेजा है। विभाग ने TRE-4 की PT परीक्षा के सिलेबस में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। लेटर के जरिए शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने BPSC अध्यक्ष से परीक्षा पैटर्न में बदलाव पर विचार करने का अनुरोध किया है। साथ ही शिक्षा विभाग ने TRE-4 की PT परीक्षा में बाल मनोविज्ञान से 50% प्रश्न पूछे जाने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, बाकी 50% प्रश्न सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन (GK/GS) से पूछे जाने का प्रस्ताव दिया है। GK/GS के हिस्से में बिहार से जुड़े सवालों को भी शामिल करने की बात कही गई है। प्रस्ताव के मुताबिक, GK/GS के 30% प्रश्न बिहार की हिस्ट्री, पॉलिटिक्स, इकोनॉमिक्स और जियोग्राफी से संबंधित होंगे। इसके अलावा छात्रों की ओर से ‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ की मांग भी उठाई गई है। विभाग ने इस मांग को लेकर भी BPSC को अवगत कराया है। अब TRE-4 की परीक्षा में इन बदलावों को लागू किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला BPSC करेगा। ‘हाथी चले बाजार..कुत्ते भौंके हजार’, बयान पर BPSC ने माफी मांगी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश कुमार सिंह ने कहा, “TRE-4 की परीक्षा दिसंबर या जनवरी में हो सकती है। परीक्षा दो चरणों में होगी- PT और Mains। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी।” वहीं, गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया BPSC एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “एक कहावत आपने सुना होगा, हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।” उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र भड़क गए। छात्रों ने ‘BPSC चोर है’ के नारे लगाए। छात्रों ने कहा, “यही कुत्ता एक दिन आपके आयोग का अधिकारी बनेगा। एक बार कॉकरोच बोला गया था, तो प्रधान जी चले गए। अब सचिव की नौकरी जाएगी।” प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि BPSC एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह माफी मांगें, नहीं तो अगला आंदोलन BPSC गेट पर होगा। विवाद बढ़ने के बाद BPSC एग्जाम कंट्रोलर ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। देखें प्रदर्शन की कल की तस्वीरें… तेजस्वी ने CM को लिखा लेटर तेजस्वी यादव ने CM को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि बिहार में सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में देरी, बार-बार पेपर लीक, परीक्षाएं रद्द होने और परिणाम जारी होने में विलंब को लेकर असंतोष और चिंता है। हाल ही में मैंने पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे छात्र-अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी न्यायोचित मांगें सुनी हैं। तेजस्वी ने कहा- सरकार से आग्रह है कि आंदोलनरत युवाओं की आवाज की अनदेखी न की जाए। उनसे सकारात्मक संवाद स्थापित कर उनकी मांगों का तुरंत समाधान निकाला जाए। मेरी मांग है कि बिहार के लाखों छात्र-युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर तुरंत जरूरी कदम उठाया जाए, नहीं तो छात्रों युवाओं की एकजुटता सरकार को ऐसा करने के लिए मजबूर कर देगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *