पटना-अवैध संबंध में चाचा ने की भतीजे की हत्या:आरोपी की पत्नी बोली- मेरे पति ने चलाई गोली, कीमती जमीन भी अपने नाम लिखवाई

पटना-अवैध संबंध में चाचा ने की भतीजे की हत्या:आरोपी की पत्नी बोली- मेरे पति ने चलाई गोली, कीमती जमीन भी अपने नाम लिखवाई

पटना के फुलवारीशरीफ में चाचा ने अपने ही भतीजा दीपक कुमार (30) की 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा ललन शर्मा फरार है। दीपक के परिजन ने बताया कि पिछले 4 साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके साथ ही बहू से भी ललन शर्मा का अवैध संबंध था। इसको लेकर दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी और दोनों एक-दूसरे को गोली मारने की धमकी देते थे। वहीं, आरोपी ललन की पत्नी ने कहा कि मेरे पति ने ही दीपक को गोली मारी है। फिलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने आरोपी की पत्नी शोभा देवी और उनकी बेटी हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… सुबह करीब 7 बजे घर पहुंचा चाचा, फिर चलीं गोलियां जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे दीपक अपने घर में एक दोस्त के साथ बैठा था। इसी दौरान उसका चाचा ललन शर्मा वहां पहुंचा। ललन अपने साथ पिस्टल लेकर आया था। ललन ने आवाज दी तो दीपक घर से बाहर निकला। फिर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर ललन ने पिस्टल निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दीपक को 6 गोलियां सिर, पैर, जांघ और पेट में लगी। गोली लगने से दीपक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चार साल से चल रहा था चाचा-भतीजे के बीच विवाद परिजनों के मुताबिक, दीपक और ललन शर्मा के बीच करीब चार साल से विवाद चल रहा था। मृतक के परिवार का आरोप है कि दीपक अपनी पत्नी और चाचा के बीच अवैध संबंध का विरोध करता था। वहीं, जमीन को लेकर भी विवाद पहले से चल रहा था। यह भी आरोप है कि ललन शर्मा बिल्डर है और जमीन का कारोबार करता है। वह दीपक की पत्नी को आर्थिक मदद करता था। आरोपी की पत्नी बोली- मेरे पति ने ही गोली मारी है आरोपी की पत्नी शोभा देवी ने बताया कि मेरे पति का भतीजे की पत्नी से नाजायज संबंध था। इसी बात पर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। दोनों एक-दूसरे को गोली मारना चाहते थे। मेरे पति ने ही उसको गोली मारी है। दीपक के पिता बोले- अवैध संबंध का विरोध करता था बेटा दीपक के पिता विंध्याचल शर्मा ने बताया, ‘सुबह मैं घर पर नहीं था। आया तो पता चला कि मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है। ललन शर्मा और उसके दामाद रवि ने छह गोली मारी हैं।’ आरोपी के दामाद रवि कुमार भी अचानक गांव से चला गया। जबकि वो अपनी पत्नी के साथ दो दिन पहले ही झारखंड से बभनपुरा गांव पहुंचा था। उन्होंने कहा कि हम लोग छह भाई हैं। ललन चौथे नंबर का भाई है। उसकी पत्नी शोभा देवी और रवि की पत्नी आरती भी इस वारदात में शामिल है। सबने मिलकर मारा है। एक-दूसरे को देख लेने की दी थी धमकी दीपक के पिता के मुताबिक, सोमवार रात दीपक की मां को सांप काट लिया था। उस समय दीपक घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी बच्चों के साथ नौबतपुर स्थित मकान में रह रही थी। इसी दौरान दीपक और ललन शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। बेटे की हत्या की कल्पना नहीं की थी- पिता विंध्याचल शर्मा ने बताया कि परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बेटे की हत्या जैसी घटना की उन्होंने कल्पना नहीं की थी। दीपक अवैध संबंध का विरोध करता था। उसे समझाता था कि चचेरे ससुर से अवैध संबंध अच्छी बात नहीं है, लोग क्या कहेंगे। इस अवैध संबंध को लेकर चाचा-भतीजे के बीच पहले से विवाद था। मां का आरोप- सड़क किनारे की जमीन धोखे से लिखवा ली दीपक की मां ने जमीन विवाद को हत्या की वजह बताई। उन्होंने कहा कि ललन शर्मा ने दीपक और उसकी पत्नी से सड़क किनारे स्थित कीमती जमीन धोखे से अपने नाम लिखवा ली थी। जमीन को लेकर विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट होती थी। घटना वाले दिन सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आर्थिक तंगी से जूझ रहा था दीपक ग्रामीणों के मुताबिक, दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वह कभी ऑटो चलाता था तो कभी मजदूरी करता था। उसने एक विधायक के साथ रहकर भी कुछ समय तक काम किया था, लेकिन इससे उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बताया जाता है कि दीपक की पत्नी कविता देवी चिरौरा स्थित एक वाटर पार्क में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। उसे करीब 12 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता था। आर्थिक मदद के दौरान बढ़ी नजदीकी, घर में शुरू हुआ विवाद ग्रामीणों के मुताबिक, दीपक की पत्नी कविता देवी परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने चचेरे ससुर ललन शर्मा से आर्थिक मदद मांगती थी। ललन शर्मा बिल्डर का काम करते थे और आर्थिक रूप से संपन्न है। ग्रामीणों का दावा है कि आर्थिक मदद के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दीपक को इसकी जानकारी मिली तो इसका विरोध किया। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हुआ था। अवैध संबंध को लेकर ललन को किया था अपमानित ग्रामीणों के मुताबिक, एक बार दीपक ने अपने चाचा ललन शर्मा को इस संबंध को लेकर खरी-खोटी सुनाई थी। सरेआम उसने ललन को अपमानित किया था। इससे ललन नाराज हो गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और लगातार विवादों के कारण दीपक मानसिक रूप से परेशान रहता था। बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी कविता दीपक के पिता विंध्याचल शर्मा ने बताया, दीपक और उसकी पत्नी के बीच विवाद बढ़ने के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। ललन शर्मा ने नौबतपुर में कविता के मायके के आसपास जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। इसके बाद कविता अपने बच्चों के साथ वहां रहने लगी, जबकि दीपक बभनपुरा में ही रह रहा था। आरोपी की पत्नी और बेटी से पूछताछ पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी की पत्नी शोभा देवी और बेटी को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। फुलवारी शरीफ के ASP नारायण उपाध्याय ने बताया कि सुबह 7 बजे के करीब हत्या की सूचना पुलिस को मिली। मृतक के पिता का बयान दर्ज हो गया है। मौके से 6 खोखे मिले हैं। पिस्टल से गोली चली है। परिजनों का कहना है कि आरोपी और मृतक की पत्नी के बीच संबंध था। इस बात को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस हत्या के कारण, इस्तेमाल किए गए हथियार और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है। पटना के फुलवारीशरीफ में चाचा ने अपने ही भतीजा दीपक कुमार (30) की 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा ललन शर्मा फरार है। दीपक के परिजन ने बताया कि पिछले 4 साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके साथ ही बहू से भी ललन शर्मा का अवैध संबंध था। इसको लेकर दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी और दोनों एक-दूसरे को गोली मारने की धमकी देते थे। वहीं, आरोपी ललन की पत्नी ने कहा कि मेरे पति ने ही दीपक को गोली मारी है। फिलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने आरोपी की पत्नी शोभा देवी और उनकी बेटी हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… सुबह करीब 7 बजे घर पहुंचा चाचा, फिर चलीं गोलियां जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे दीपक अपने घर में एक दोस्त के साथ बैठा था। इसी दौरान उसका चाचा ललन शर्मा वहां पहुंचा। ललन अपने साथ पिस्टल लेकर आया था। ललन ने आवाज दी तो दीपक घर से बाहर निकला। फिर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर ललन ने पिस्टल निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दीपक को 6 गोलियां सिर, पैर, जांघ और पेट में लगी। गोली लगने से दीपक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चार साल से चल रहा था चाचा-भतीजे के बीच विवाद परिजनों के मुताबिक, दीपक और ललन शर्मा के बीच करीब चार साल से विवाद चल रहा था। मृतक के परिवार का आरोप है कि दीपक अपनी पत्नी और चाचा के बीच अवैध संबंध का विरोध करता था। वहीं, जमीन को लेकर भी विवाद पहले से चल रहा था। यह भी आरोप है कि ललन शर्मा बिल्डर है और जमीन का कारोबार करता है। वह दीपक की पत्नी को आर्थिक मदद करता था। आरोपी की पत्नी बोली- मेरे पति ने ही गोली मारी है आरोपी की पत्नी शोभा देवी ने बताया कि मेरे पति का भतीजे की पत्नी से नाजायज संबंध था। इसी बात पर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। दोनों एक-दूसरे को गोली मारना चाहते थे। मेरे पति ने ही उसको गोली मारी है। दीपक के पिता बोले- अवैध संबंध का विरोध करता था बेटा दीपक के पिता विंध्याचल शर्मा ने बताया, ‘सुबह मैं घर पर नहीं था। आया तो पता चला कि मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है। ललन शर्मा और उसके दामाद रवि ने छह गोली मारी हैं।’ आरोपी के दामाद रवि कुमार भी अचानक गांव से चला गया। जबकि वो अपनी पत्नी के साथ दो दिन पहले ही झारखंड से बभनपुरा गांव पहुंचा था। उन्होंने कहा कि हम लोग छह भाई हैं। ललन चौथे नंबर का भाई है। उसकी पत्नी शोभा देवी और रवि की पत्नी आरती भी इस वारदात में शामिल है। सबने मिलकर मारा है। एक-दूसरे को देख लेने की दी थी धमकी दीपक के पिता के मुताबिक, सोमवार रात दीपक की मां को सांप काट लिया था। उस समय दीपक घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी बच्चों के साथ नौबतपुर स्थित मकान में रह रही थी। इसी दौरान दीपक और ललन शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। बेटे की हत्या की कल्पना नहीं की थी- पिता विंध्याचल शर्मा ने बताया कि परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बेटे की हत्या जैसी घटना की उन्होंने कल्पना नहीं की थी। दीपक अवैध संबंध का विरोध करता था। उसे समझाता था कि चचेरे ससुर से अवैध संबंध अच्छी बात नहीं है, लोग क्या कहेंगे। इस अवैध संबंध को लेकर चाचा-भतीजे के बीच पहले से विवाद था। मां का आरोप- सड़क किनारे की जमीन धोखे से लिखवा ली दीपक की मां ने जमीन विवाद को हत्या की वजह बताई। उन्होंने कहा कि ललन शर्मा ने दीपक और उसकी पत्नी से सड़क किनारे स्थित कीमती जमीन धोखे से अपने नाम लिखवा ली थी। जमीन को लेकर विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट होती थी। घटना वाले दिन सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आर्थिक तंगी से जूझ रहा था दीपक ग्रामीणों के मुताबिक, दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वह कभी ऑटो चलाता था तो कभी मजदूरी करता था। उसने एक विधायक के साथ रहकर भी कुछ समय तक काम किया था, लेकिन इससे उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बताया जाता है कि दीपक की पत्नी कविता देवी चिरौरा स्थित एक वाटर पार्क में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। उसे करीब 12 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता था। आर्थिक मदद के दौरान बढ़ी नजदीकी, घर में शुरू हुआ विवाद ग्रामीणों के मुताबिक, दीपक की पत्नी कविता देवी परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने चचेरे ससुर ललन शर्मा से आर्थिक मदद मांगती थी। ललन शर्मा बिल्डर का काम करते थे और आर्थिक रूप से संपन्न है। ग्रामीणों का दावा है कि आर्थिक मदद के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दीपक को इसकी जानकारी मिली तो इसका विरोध किया। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हुआ था। अवैध संबंध को लेकर ललन को किया था अपमानित ग्रामीणों के मुताबिक, एक बार दीपक ने अपने चाचा ललन शर्मा को इस संबंध को लेकर खरी-खोटी सुनाई थी। सरेआम उसने ललन को अपमानित किया था। इससे ललन नाराज हो गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और लगातार विवादों के कारण दीपक मानसिक रूप से परेशान रहता था। बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी कविता दीपक के पिता विंध्याचल शर्मा ने बताया, दीपक और उसकी पत्नी के बीच विवाद बढ़ने के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। ललन शर्मा ने नौबतपुर में कविता के मायके के आसपास जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। इसके बाद कविता अपने बच्चों के साथ वहां रहने लगी, जबकि दीपक बभनपुरा में ही रह रहा था। आरोपी की पत्नी और बेटी से पूछताछ पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी की पत्नी शोभा देवी और बेटी को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। फुलवारी शरीफ के ASP नारायण उपाध्याय ने बताया कि सुबह 7 बजे के करीब हत्या की सूचना पुलिस को मिली। मृतक के पिता का बयान दर्ज हो गया है। मौके से 6 खोखे मिले हैं। पिस्टल से गोली चली है। परिजनों का कहना है कि आरोपी और मृतक की पत्नी के बीच संबंध था। इस बात को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस हत्या के कारण, इस्तेमाल किए गए हथियार और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *