पंजाब और चंडीगढ़ में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पठानकोट और रूपनगर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश के चलते पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। फिरोजपुर में सबसे अधिक 34.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 14 अगस्त को 8 जिलों में हुई बारिश 14 अगस्त को पंजाब के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। उपलब्ध मौसम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार कम से कम 8 जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पटियाला के रौणी में 35 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा पटियाला में 28.8 मिमी, लुधियाना में 25 मिमी, लुधियाना AWS में 11.5 मिमी, थेन डैम में 5 मिमी, KVK पठानकोट में 3 मिमी, बठिंडा में 1.5 मिमी, चंडीगढ़ में 0.8 मिमी और गुरदासपुर में 0.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। मानसून दोबारा हुआ एक्टिव पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की ट्रफ लाइन सक्रिय है, जो फिरोजपुर से होते हुए झारखंड और पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। 13 हजार मेगावाट पहुंची बिजली की मांग पंजाब में शनिवार सुबह बिजली की मांग 13,203 मेगावाट रही। राज्य में कुल बिजली उत्पादन 4,209 मेगावाट रहा, जबकि ग्रिड से 8,995 मेगावाट बिजली ली जा रही थी। निर्धारित 9,388 मेगावाट के मुकाबले 393 मेगावाट कम बिजली ली गई। डैम खतरे के निशान से नीचे भाखड़ा डैम का जलस्तर 1,620.17 फीट है, जबकि इसका अधिकतम स्तर 1,680 फीट है। यानी जलस्तर अधिकतम स्तर से 59.83 फीट नीचे है। डैम में 44,394 क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि 26,234 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पोंग डैम का जलस्तर 1,353.41 फीट है। इसका स्तर 1,390 फीट के मुकाबले 36.59 फीट नीचे है। पोंग में 29,142 क्यूसेक पानी आ रहा है और 15,840 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दोनों डैम फिलहाल खतरे के स्तर से नीचे हैं।


