पंजाब की चुनावी खबरें:AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द जारी होगी; वारिस पंजाब दे ने 4 नेताओं को पार्टी से निकाला

पंजाब की चुनावी खबरें:AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द जारी होगी; वारिस पंजाब दे ने 4 नेताओं को पार्टी से निकाला

पंजाब में 2027 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी 15 नवंबर से पहले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इसको लेकर कल दिल्ली में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अगुआई में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें CM भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। वहीं सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे ने 5 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगे हैं। पंजाब में 15 दिसंबर के बाद किसी भी टाइम चुनाव आचार संहिता लग सकती है। इसके बाद फरवरी में वोटिंग कराई जा सकती है। सरकार का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *