राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग पहले के कार्यक्रम से एक दिन पहले की गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लिए संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। तीसरे चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग 3 नवंबर और पंच, सरपंच के लिए वोटिंग 5 नवम्बर को होगा। पहले तीसरे चरण में 6 नवंबर को 3605 पंचायतों में पंच सरपंच की वोटिंग धनतेरस के दिन 6 नवंबर को होनी थी जिसे बदला गया है। किशनगढ़बास और तिजारा में हुआ बदलाव जिले की किशनगढ़बास और तिजारा पंचायत समिति में तीसरे तरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर और सरपंच और वार्ड के चुनाव 5 नवंबर को होंगे। पहले यह चुनाव 6 नवंबर को होना था। चौथे चरण में बदलाव नहीं वहीं मुंडावर, कोटकासिम, टपूकड़ा, ततारपुर में चौथे चरण में चुनाव होने है। इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर और सरपंच, वार्ड पंच के चुनाव 16 नवंबर को होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवबंर को की जाएगी। सरपंचों और वार्ड पंचों के वोटों की गिनती मतदान के तुरंत बाद होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। खैरथल-तिजारा जिला एक नजर में जिला परिषद सदस्य-25 पंचायत समिति सदस्य-110 सरपंच-180 तिजारा में 5 जिला परिषद सदस्य होंगे, जबकि किशनगढ़बास, टपूकड़ा, कोटकासिम, ततारपुर और मुंडावर में 4-4 सदस्य चुने जाएंगे। राजस्थान में कुल कितने मतदाता डालेंगे वोट

