राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। धनतेरस के कारण अब मतदान 1 दिन पहले होगा। करौली जिले में दूसरे और तीसरे चरण की तारीखें बदली हैं, जबकि चौथा चरण पहले जैसा रहेगा। दूसरे चरण में करौली, मासलपुर और नादौती में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों का मतदान अब 28 अक्टूबर को होगा। पंच और सरपंच के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होगा। तीसरे चरण में हिंडौन, श्रीमहावीरजी और सूरौठ में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों का मतदान अब 3 नवंबर को होगा। पंच और सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। चौथे चरण में कोई बदलाव नहीं
चौथे चरण में मंडरायल, कुड़गांव, सपोटरा, बालघाट और टोडाभीम में कोई बदलाव नहीं है। यहां मतदान 14 और 16 नवंबर को होगा। पंच-सरपंच की मतगणना मतदान के तुरंत बाद होगी, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होगी।

