नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

Noida Expressway Bus Fire: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नोएडा से आगरा की तरफ जा रही एक चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 150 के समीप हुआ। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने जब बस से धुआं और लपटें निकलती देखीं, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

समय रहते सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

राहत की बात यह रही कि आग की लपटें विकराल रूप धारण करतीं, उससे पहले ही बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चालक और परिचालक की सतर्कता के साथ-साथ यात्रियों की तत्परता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और समय रहते सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर गए। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है, जिससे प्रशासन और पुलिस विभाग ने राहत की सांस ली है।

यह खबर अपडेट की जा रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *