अररिया आरएस थाना पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की तीन बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले का खुलासा अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को अररिया मंडल कारा जेल गेट के पास से एक बाइक चोरी हो गई थी। चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR38AL4325 था। इस मामले में आरएस थाना में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने टेक्निकल जांच की और टावर डंप डेटा खंगाला। बाइक के साथ स्मार्टफोन बरामद साथ ही, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए। जांच के दौरान पुलिस को अंतरजिला बाइक चोर गिरोह से जुड़े कई जरूरी सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों की पहचान कर छापेमारी की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीम (30), जियारूल हक (22) और मो. साजन (21) के तौर पर हुई है। ये तीनों किशनगंज जिले के पौआखाली और दिघलबैंक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई बाइक के अलावा यमाहा कंपनी की एक बाइक, हीरो ग्लैमर बाइक और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश जारी पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अररिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई बाइक चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ और जांच के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश जारी है। छापेमारी टीम में आरएस थाना अध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर अंकुर, सब-इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, डीआईयू टीम अररिया के पदाधिकारी और जवान, साथ ही आरएस थाना का पुलिस बल शामिल था। अररिया आरएस थाना पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की तीन बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले का खुलासा अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को अररिया मंडल कारा जेल गेट के पास से एक बाइक चोरी हो गई थी। चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR38AL4325 था। इस मामले में आरएस थाना में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने टेक्निकल जांच की और टावर डंप डेटा खंगाला। बाइक के साथ स्मार्टफोन बरामद साथ ही, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए। जांच के दौरान पुलिस को अंतरजिला बाइक चोर गिरोह से जुड़े कई जरूरी सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों की पहचान कर छापेमारी की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीम (30), जियारूल हक (22) और मो. साजन (21) के तौर पर हुई है। ये तीनों किशनगंज जिले के पौआखाली और दिघलबैंक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई बाइक के अलावा यमाहा कंपनी की एक बाइक, हीरो ग्लैमर बाइक और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश जारी पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अररिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई बाइक चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ और जांच के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश जारी है। छापेमारी टीम में आरएस थाना अध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर अंकुर, सब-इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, डीआईयू टीम अररिया के पदाधिकारी और जवान, साथ ही आरएस थाना का पुलिस बल शामिल था।

