नेपाल की जल प्रलय पर तेजस्वी ने जताई चिंता:बोले- बिहार को सतर्क रहने की जरूरत; रक्षाबंधन पर दिल्ली गया लालू परिवार

नेपाल की जल प्रलय पर तेजस्वी ने जताई चिंता:बोले- बिहार को सतर्क रहने की जरूरत; रक्षाबंधन पर दिल्ली गया लालू परिवार

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज पूरे परिवार के साथ दिल्ली रवाना हो गए। रक्षाबंधन को लेकर लालू प्रसाद यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव भी दिल्ली गए हैं। पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने नेपाल में आई जल प्रलय को लेकर चिंता जताई और बिहार में संभावित खतरे को लेकर सतर्क रहने की बात कही। तेजस्वी ने नेपाल में जल प्रलय पर जताई चिंता तेजस्वी यादव ने नेपाल में आई बाढ़ और जल प्रलय का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह बेहद खतरनाक हादसा है। घटना के वीडियो देखकर दहशत हो गई। बिहार की कई नदियां नेपाल से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में नेपाल में भारी बारिश और जल प्रलय का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है।’ जातीय जनगणना पर केंद्र को घेरा केंद्र सरकार की ओर से देश में जातीय जनगणना कराने के फैसले को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल पर भी तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना उनकी पार्टी की शुरू से मांग रही है। आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर हमला तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में उनकी सरकार के दौरान जातीय सर्वे कराया गया और इसके आधार पर आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बढ़े हुए आरक्षण के प्रावधान को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लगातार इसकी मांग करती रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं उठाया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज पूरे परिवार के साथ दिल्ली रवाना हो गए। रक्षाबंधन को लेकर लालू प्रसाद यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव भी दिल्ली गए हैं। पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने नेपाल में आई जल प्रलय को लेकर चिंता जताई और बिहार में संभावित खतरे को लेकर सतर्क रहने की बात कही। तेजस्वी ने नेपाल में जल प्रलय पर जताई चिंता तेजस्वी यादव ने नेपाल में आई बाढ़ और जल प्रलय का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह बेहद खतरनाक हादसा है। घटना के वीडियो देखकर दहशत हो गई। बिहार की कई नदियां नेपाल से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में नेपाल में भारी बारिश और जल प्रलय का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है।’ जातीय जनगणना पर केंद्र को घेरा केंद्र सरकार की ओर से देश में जातीय जनगणना कराने के फैसले को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल पर भी तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना उनकी पार्टी की शुरू से मांग रही है। आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर हमला तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में उनकी सरकार के दौरान जातीय सर्वे कराया गया और इसके आधार पर आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बढ़े हुए आरक्षण के प्रावधान को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लगातार इसकी मांग करती रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं उठाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *