नीलांचल एक्सप्रेस के आगे कूदकर महिला ने दी जान:रायबरेली मे गेटमैन ने बचाने की कोशिश की, उन्नाव में रहते हैं परिजन

नीलांचल एक्सप्रेस के आगे कूदकर महिला ने दी जान:रायबरेली मे गेटमैन ने बचाने की कोशिश की, उन्नाव में रहते हैं परिजन

रायबरेली के बछरावां में एक महिला ने नीलांचल एक्सप्रेस के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। यह घटना शाम करीब 5:30 बजे हुई। महिला की पहचान उन्नाव के लोहरा मऊ निवासी मीनाक्षी यादव पत्नी वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है। ट्रेन लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही थी और मेन लाइन से गुजर रही थी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी गेटमैन चंद्रभान ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन की तेज रफ्तार के कारण वह उसे बचा नहीं पाए। गेटमैन ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी बछरावां को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। पहचान के दौरान महिला के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। रेलवे जीआरपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *