नीरू ने एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग गोल्ड जीता:महिलाओं के इवेंट में पहली भारतीय विजेता, भारत के 5 स्वर्ण समेत 47 पदक हुए

नीरू ने एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग गोल्ड जीता:महिलाओं के इवेंट में पहली भारतीय विजेता, भारत के 5 स्वर्ण समेत 47 पदक  हुए

निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को एशियन गेम्स के महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वे इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 26 साल की नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए। वे पहले स्थान पर रहीं। चीन की सन यूनोंग (26 अंक) दूसरे और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक (21 अंक) तीसरे नंबर पर रहीं। भारत को विमेंस टीम इवेंट में सिल्वर मिला भारतीय महिला टीम ने 328 अंक लेकर ट्रैप इवेंट में सिल्वर जीता। टीम में नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर शामिल रहीं। इस इवेंट में चीन ने 346 अंक के साथ गोल्ड और कुवैत ने 325 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता। भारत को 5वां गोल्ड मिला, शूटिंग में दूसरा यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में 5वां गोल्ड है। यह व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला गोल्ड है। भारत के कुल पदक 47 हो गए हैं। इनमें 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं। शूटर्स ने भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। इससे पहले एक गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल दिला चुके हैं। शूटिंग में अब तक 14 मेडल आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *