वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल एक अक्टूबर को आएगा:14 टीमें, 12 वेन्यू और 57 मैच; नामीबिया मेजबान होकर भी क्वालिफायर खेलेगा

वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल एक अक्टूबर को आएगा:14 टीमें, 12 वेन्यू और 57 मैच; नामीबिया मेजबान होकर भी क्वालिफायर खेलेगा

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल एक अक्टूबर को जारी करेगा। यह ऐलान साउथ अफ्रीका के केप टाउन में होगा। टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में पहली बार 14 टीमें 57 मैचों में हिस्सा लेंगी। इसमें 12 वेन्यू भी शामिल हैं। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर 2027 से 21 नवंबर तक खेले जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन से वर्ल्ड कप शुरू करने की योजना है। 30 सितंबर की कटऑफ के बाद तय होंगी 10 टीमों की जगह वर्ल्ड कप में 14 टीमों को जगह मिलेगी। इनमें साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण सीधे स्थान मिला है। बाकी 8 सीधे स्थान 30 सितंबर 2026 की ICC वनडे रैंकिंग के आधार पर तय होंगे। चार स्थान क्वालिफायर से आएंगे। 23 सितंबर की ICC ODI रैंकिंग में भारत नंबर-1 पर है। उसके बाद न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश टॉप-10 में हैं। साउथ अफ्रीका को मेजबान होने के कारण अलग से जगह मिलने पर उसके बाद रैंकिंग में मौजूद गैर-मेजबान टीमों के लिए रास्ता बनेगा। मौजूदा स्थिति में भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश सीधे क्वालिफिकेशन की स्थिति में हैं। वेस्टइंडीज फिलहाल 10वें स्थान पर है और उसे क्वालिफायर के रास्ते वर्ल्ड कप में जगह बनानी होगी। क्वालिफिकेशन की अंतिम तस्वीर 30 सितंबर की कटऑफ के बाद ही साफ होगी। नामीबिया मेजबान है, लेकिन उसकी जगह पक्की नहीं इस वर्ल्ड कप में नामीबिया का मामला अलग है। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया तीनों मेजबान हैं, लेकिन नामीबिया को मेजबान होने के बावजूद सीधे एंट्री नहीं मिली है। उसे क्वालिफिकेशन रूट से गुजरना होगा। यानी पहली बार ऐसा हो सकता है कि किसी मेजबान देश की टीम अपने ही देश में होने वाले सीनियर पुरुष वर्ल्ड कप में हिस्सा न ले। क्वालिफायर में कुल 10 टीमें होंगी। इनमें वेस्टइंडीज, आयरलैंड, क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की टॉप-4 टीमें और क्वालिफायर प्लेऑफ की टॉप-4 टीमें शामिल होंगी। इन 10 टीमों में से टॉप-4 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी। 14 टीमों का टूर्नामेंट, लेकिन शुरुआत सभी से नहीं होगी 12 वेन्यू पर होंगे मुकाबले ICC ने वर्ल्ड कप के लिए 12 वेन्यू तय किए हैं। इनमें 8 साउथ अफ्रीका, 3 जिम्बाब्वे और 1 नामीबिया में है। नामीबिया पहली बार पुरुषों के सीनियर वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे इससे पहले 2003 में भी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुके हैं। 2027 का आयोजन अफ्रीका में 24 साल बाद पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप की वापसी भी होगा। ————-
स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
भारत-पाकिस्तान में एशियन गेम्स का फाइनल संभव:दोनों टीमें मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंची; बारिश के कारण दोनों के मैच रद्द एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *