निशांत कुमार पर JDU सांसद का दावा:बोले- बन सकते हैं बिहार के CM, नीतीश के करीबी माने जाते हैं देवेश ठाकुर

निशांत कुमार पर JDU सांसद का दावा:बोले- बन सकते हैं बिहार के CM, नीतीश के करीबी माने जाते हैं देवेश ठाकुर

बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने रविवार को सीतामढ़ी में दावा किया कि निशांत कुमार भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है।
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे निशांत निशांत कुमार सीतामढ़ी के बाजपट्टी और परिहार में आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे। बाजपट्टी में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं, परिहार में शिक्षाविद इंदल सिंह नवीन की प्रतिमा का अनावरण किया गया। देवेश चंद्र ठाकुर ने जताई मुख्यमंत्री बनने की संभावना इसी दौरान देवेश चंद्र ठाकुर ने निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं, जिन्हें पूरे देश में जाना जाता है। उन्होंने संभावना जताई कि आने वाले समय में निशांत कुमार बिहार के मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं। बयान के बाद राजनीतिक मायने निकाले जा रहे देवेश चंद्र ठाकुर के नीतीश कुमार के साथ करीबी संबंध माने जाते हैं। ऐसे में उनके द्वारा निशांत कुमार को लेकर दिए गए इस बयान को बिहार की राजनीति में अहम माना जा रहा है। निशांत कुमार भी हाल के दिनों में बिहार के अलग-अलग जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में नजर आ रहे हैं। बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने रविवार को सीतामढ़ी में दावा किया कि निशांत कुमार भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है।
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे निशांत निशांत कुमार सीतामढ़ी के बाजपट्टी और परिहार में आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे। बाजपट्टी में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं, परिहार में शिक्षाविद इंदल सिंह नवीन की प्रतिमा का अनावरण किया गया। देवेश चंद्र ठाकुर ने जताई मुख्यमंत्री बनने की संभावना इसी दौरान देवेश चंद्र ठाकुर ने निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं, जिन्हें पूरे देश में जाना जाता है। उन्होंने संभावना जताई कि आने वाले समय में निशांत कुमार बिहार के मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं। बयान के बाद राजनीतिक मायने निकाले जा रहे देवेश चंद्र ठाकुर के नीतीश कुमार के साथ करीबी संबंध माने जाते हैं। ऐसे में उनके द्वारा निशांत कुमार को लेकर दिए गए इस बयान को बिहार की राजनीति में अहम माना जा रहा है। निशांत कुमार भी हाल के दिनों में बिहार के अलग-अलग जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में नजर आ रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *