मुंगेर के जमालपुर स्थित बीएसएपी-9 के ट्रेनिंग कैंप में रविवार शाम ट्रांसजेंडर महिला कांस्टेबल अवंतिका सिंधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कैंप की बैरक में मृत मिलीं। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथियों की सूचना पर अवंतिका को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह पश्चिम चंपारण के बेतिया क्षेत्र के पहाड़पुर की रहने वाली थीं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… 500 प्रशिक्षुओं के साथ जमालपुर आई थीं अवंतिका पटना पुलिस लाइन से करीब 500 प्रशिक्षुओं के दल के साथ जमालपुर प्रशिक्षण के लिए आई थीं। इस दल में 16 ट्रांसजेंडर जवान भी शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही बीएसएपी-9 के कमांडेंट मिथिलेश कुमार, डीएसपी डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता और एसएचओ पंकज कुमार पासवान कैंप पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ बैरक में मौजूद प्रशिक्षुओं से पूछताछ की। मोबाइल व अन्य तकनीकी साक्ष्य जब्त,जांच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अवंतिका का मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उनके दिनभर की गतिविधियों और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि मौत से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। प्रशिक्षण में नहीं ले रही थीं नियमित हिस्सा साथी प्रशिक्षुओं के अनुसार, अवंतिका पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और प्रशिक्षण गतिविधियों में नियमित रूप से हिस्सा नहीं ले रही थीं। रविवार को पूरा बैच प्रशिक्षण के लिए ग्राउंड में गया था, जबकि अवंतिका बैरक में ही रुकी थीं। शाम को प्रशिक्षण से लौटने के बाद साथियों ने उनकी तलाश की। इसके बाद उन्हें बैरक के बाथरूम में मृत पाया गया। साथियों ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मोबाइल और संपर्कों की जांच पुलिस अवंतिका के मोबाइल फोन और निजी संपर्कों की जानकारी खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले उन्होंने किन लोगों से बातचीत की थी और क्या किसी विवाद, दबाव या अन्य परिस्थिति से जुड़े तथ्य सामने आते हैं। कमांडेंट बोले-मामले की जांच जारी कमांडेंट मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। मुंगेर के जमालपुर स्थित बीएसएपी-9 के ट्रेनिंग कैंप में रविवार शाम ट्रांसजेंडर महिला कांस्टेबल अवंतिका सिंधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कैंप की बैरक में मृत मिलीं। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथियों की सूचना पर अवंतिका को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह पश्चिम चंपारण के बेतिया क्षेत्र के पहाड़पुर की रहने वाली थीं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… 500 प्रशिक्षुओं के साथ जमालपुर आई थीं अवंतिका पटना पुलिस लाइन से करीब 500 प्रशिक्षुओं के दल के साथ जमालपुर प्रशिक्षण के लिए आई थीं। इस दल में 16 ट्रांसजेंडर जवान भी शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही बीएसएपी-9 के कमांडेंट मिथिलेश कुमार, डीएसपी डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता और एसएचओ पंकज कुमार पासवान कैंप पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ बैरक में मौजूद प्रशिक्षुओं से पूछताछ की। मोबाइल व अन्य तकनीकी साक्ष्य जब्त,जांच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अवंतिका का मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उनके दिनभर की गतिविधियों और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि मौत से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। प्रशिक्षण में नहीं ले रही थीं नियमित हिस्सा साथी प्रशिक्षुओं के अनुसार, अवंतिका पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और प्रशिक्षण गतिविधियों में नियमित रूप से हिस्सा नहीं ले रही थीं। रविवार को पूरा बैच प्रशिक्षण के लिए ग्राउंड में गया था, जबकि अवंतिका बैरक में ही रुकी थीं। शाम को प्रशिक्षण से लौटने के बाद साथियों ने उनकी तलाश की। इसके बाद उन्हें बैरक के बाथरूम में मृत पाया गया। साथियों ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मोबाइल और संपर्कों की जांच पुलिस अवंतिका के मोबाइल फोन और निजी संपर्कों की जानकारी खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले उन्होंने किन लोगों से बातचीत की थी और क्या किसी विवाद, दबाव या अन्य परिस्थिति से जुड़े तथ्य सामने आते हैं। कमांडेंट बोले-मामले की जांच जारी कमांडेंट मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

