सहरसा में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने बुधवार रात कोसी स्नातक क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया। पटुआहा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में उनका स्वागत किया गया। एसोसिएशन ने डॉ. वंदना कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह एक प्रतिष्ठित स्कूल की प्राचार्य हैं और शिक्षित व ऊर्जावान हैं। शमायल अहमद ने बताया कि साल 2009 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई एक्ट) पारित हुआ था। यह 2010 से देश में और 2011 से बिहार में लागू हुआ। चिल्ड्रेन एसोसिएशन की रही अहम भूमिका उन्होंने आरोप लगाया कि इस एक्ट के बाद निजी स्कूलों के सामने कई दिक्कतें आईं। इसके विरोध में निजी स्कूल संचालक एक साथ आए। इस संघर्ष में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन एसोसिएशन की अहम भूमिका रही। अहमद ने बताया कि एसोसिएशन का अब राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार हो चुका है। इससे दो लाख से ज्यादा सदस्य जुड़े हैं। बिहार में भी 25 हजार से ज्यादा सदस्य एसोसिएशन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि कई सम्मेलनों में सदस्यों की लगातार मांग रही है कि निजी स्कूलों से जुड़े लोगों की आवाज विधानसभा और विधान परिषद तक पहुंचनी चाहिए। 14 जिलों के एसोसिएशन अध्यक्षों की हुई बैठक हैदराबाद में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से तय हुआ कि एसोसिएशन 2026 के कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगा। इसके बाद मधेपुरा में कोसी स्नातक क्षेत्र के 14 जिलों के एसोसिएशन अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें डॉ. वंदना कुमारी को प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि कोसी स्नातक क्षेत्र के 14 जिलों में करीब 7 से 8 हजार निजी स्कूल हैं। इनमें एसोसिएशन से जुड़े लगभग 70 से 80 हजार स्नातक मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि इन मतदाताओं के बीच जाकर बातचीत की गई है और एसोसिएशन को उम्मीद है कि उनका उम्मीदवार अन्य प्रत्याशियों की तुलना में बेहतर विकल्प साबित होगा। उन्होंने वर्तमान एमएलसी के प्रति लोगों में नाराजगी होने का भी दावा किया। कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य निजी विद्यालयों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की आवाज को सदन तक पहुंचाना है। 14 प्रमुख मुद्दों को घोषणा पत्र में किया शामिल शमायल अहमद ने बताया कि चुनाव को लेकर 14 प्रमुख मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। यदि एसोसिएशन की उम्मीदवार चुनाव जीतकर सदन पहुंचती हैं तो घोषणा पत्र में शामिल मुद्दों को धरातल पर लागू कराने के लिए सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर तीन महीने के भीतर इन मुद्दों पर कार्रवाई शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से एक सामाजिक पहल की भी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने सहरसा के 100 गरीब बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत चयनित बच्चों को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए पटना भेजा जाएगा। बच्चों के चयन के लिए सहरसा जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। चयनित बच्चे पटना में रहकर दो वर्षों तक पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। सहरसा में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने बुधवार रात कोसी स्नातक क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया। पटुआहा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में उनका स्वागत किया गया। एसोसिएशन ने डॉ. वंदना कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह एक प्रतिष्ठित स्कूल की प्राचार्य हैं और शिक्षित व ऊर्जावान हैं। शमायल अहमद ने बताया कि साल 2009 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई एक्ट) पारित हुआ था। यह 2010 से देश में और 2011 से बिहार में लागू हुआ। चिल्ड्रेन एसोसिएशन की रही अहम भूमिका उन्होंने आरोप लगाया कि इस एक्ट के बाद निजी स्कूलों के सामने कई दिक्कतें आईं। इसके विरोध में निजी स्कूल संचालक एक साथ आए। इस संघर्ष में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन एसोसिएशन की अहम भूमिका रही। अहमद ने बताया कि एसोसिएशन का अब राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार हो चुका है। इससे दो लाख से ज्यादा सदस्य जुड़े हैं। बिहार में भी 25 हजार से ज्यादा सदस्य एसोसिएशन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि कई सम्मेलनों में सदस्यों की लगातार मांग रही है कि निजी स्कूलों से जुड़े लोगों की आवाज विधानसभा और विधान परिषद तक पहुंचनी चाहिए। 14 जिलों के एसोसिएशन अध्यक्षों की हुई बैठक हैदराबाद में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से तय हुआ कि एसोसिएशन 2026 के कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगा। इसके बाद मधेपुरा में कोसी स्नातक क्षेत्र के 14 जिलों के एसोसिएशन अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें डॉ. वंदना कुमारी को प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि कोसी स्नातक क्षेत्र के 14 जिलों में करीब 7 से 8 हजार निजी स्कूल हैं। इनमें एसोसिएशन से जुड़े लगभग 70 से 80 हजार स्नातक मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि इन मतदाताओं के बीच जाकर बातचीत की गई है और एसोसिएशन को उम्मीद है कि उनका उम्मीदवार अन्य प्रत्याशियों की तुलना में बेहतर विकल्प साबित होगा। उन्होंने वर्तमान एमएलसी के प्रति लोगों में नाराजगी होने का भी दावा किया। कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य निजी विद्यालयों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की आवाज को सदन तक पहुंचाना है। 14 प्रमुख मुद्दों को घोषणा पत्र में किया शामिल शमायल अहमद ने बताया कि चुनाव को लेकर 14 प्रमुख मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। यदि एसोसिएशन की उम्मीदवार चुनाव जीतकर सदन पहुंचती हैं तो घोषणा पत्र में शामिल मुद्दों को धरातल पर लागू कराने के लिए सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर तीन महीने के भीतर इन मुद्दों पर कार्रवाई शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से एक सामाजिक पहल की भी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने सहरसा के 100 गरीब बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत चयनित बच्चों को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए पटना भेजा जाएगा। बच्चों के चयन के लिए सहरसा जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। चयनित बच्चे पटना में रहकर दो वर्षों तक पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

