नाले में बहे युवक का शव मिला:सिमरिया के जितेंद्र का शव 3 किमी दूर नाले से बरामद, SDERF ने निकाला

नाले में बहे युवक का शव मिला:सिमरिया के जितेंद्र का शव 3 किमी दूर नाले से बरामद, SDERF ने निकाला

पन्ना जिले के सिमरिया क्षेत्र में दो दिन पहले नाले के तेज बहाव में बहे 37 वर्षीय युवक का शव रविवार, 16 अगस्त को बरामद कर लिया गया। शव घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर मिला। होमगार्ड और आपदा प्रबंधन टीम ने शव को नाले से निकालकर पुलिस को सौंप दिया है। सिमरिया निवासी जीतेंद्र रैकवार (37) अपने पिता कुड्डू रैकवार के साथ रहते थे। वह 14 अगस्त की रात अपने दोस्तों के साथ स्थानीय नाले में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया, जिसकी चपेट में आकर जीतेंद्र बह गए। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल ने तुरंत मोर्चा संभाला। 15 अगस्त को पूरे दिन गहन खोज अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार, 16 अगस्त की सुबह टीम ने फिर से तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर जीतेंद्र का शव बरामद हुआ। इस बचाव अभियान में सत्यपाल जैन (सीसी), प्रेमलाल प्रजापति (Sk. 98), कुलदीप बिलोहा (Sk. 276), ब्रजेन्द्र सिंह बुंदेला (Sk. 59), पुष्पेंद्र सिंह (Sk. 43), उदित प्रकाश (Sk. 1202) और उपेंद्र सिंह दीक्षित (Cdv) जैसे सदस्य शामिल थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *