नाले में बच्चा गिरने के मामले में डीसी हुए सख्त:नाले में बच्चा गिरने वाले मामले में डीसी हुए सख्त

नाले में बच्चा गिरने के मामले में डीसी हुए सख्त:नाले में बच्चा गिरने वाले मामले में डीसी हुए सख्त

पानीपत शहर के वार्ड तीन में राधा फैक्टरी के पास सचदेवा गार्डन से भावना चौक जाने वाली सड़क पर खुले नाले में बच्चे के गिरने के मामले में नगर निगम के बाद अब डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने भी संज्ञान लिया है। डीसी ने निर्माण करने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीसी ने स्पष्ट कहा कि नाले पर सुरक्षा के लिए लगाई गई जाली को हटाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास ऐसे लोगों की वीडियो पहुंची हैं, जिनमें वे नाले से जाली हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। जाली हटाने वालों पर होगी कार्रवाई, लोगों से मांगी मदद नाले में बच्चे के गिरने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। डीसी ने स्पष्ट किया है कि नाले पर लगाई गई सुरक्षा जाली को हटाना गंभीर मामला है। प्रशासन के पास उपलब्ध वीडियो के आधार पर जाली हटाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने आमजन से भी अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति नाले से सुरक्षा जाली हटाता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। निर्माण में बाधा डालने के आरोपों की भी होगी जांच डीसी ने कहा कि कुछ लोग नाले के निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं। इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त निगम आयुक्त विवेक चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी टीम मौके पर जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत करेगी और निर्माण कार्य में आ रही दिक्कतों की जानकारी लेगी। यदि लोगों को कोई समस्या है तो उसका समाधान कराया जाएगा, ताकि नाले का निर्माण कार्य बिना अनावश्यक रुकावट के पूरा हो सके। जल्द पूरा कराया जाएगा नाले का निर्माण डीसी ने कहा कि नाले का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाएगा। इसके लिए मौके पर आ रही समस्याओं की जांच कर उनका समाधान किया जाएगा। बच्चे के नाले में गिरने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का जोर नाले के निर्माण को जल्द पूरा कराने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *