अंकिता भंडारी मामला: विनेश फौगाट का सरकार पर बड़ा हमला:लिखा; मैडम राष्ट्रपति- आप भी महिला- खुद से पूछिए; बेटियों की सुरक्षा में क्या किया

अंकिता भंडारी मामला: विनेश फौगाट का सरकार पर बड़ा हमला:लिखा; मैडम राष्ट्रपति- आप भी महिला- खुद से पूछिए; बेटियों की सुरक्षा में क्या किया

अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान एवं जींद के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फौगाट ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार व व्यवस्था पर बड़ा हमला बोला है। राष्ट्रपति के नाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट डाली। जिसमें सवाल किया- मैडम राष्ट्रपति आप खुद एक महिला हैं। कभी अपने दिल पर हाथ रखकर पूछिए, देश में बेटियों की सुरक्षा के लिए क्या किया। उन्होंने लिखा- कितने शर्म की बात है कि देश में माता पिता को उस बेटी के न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है, जो इस दुनिया में ही नहीं है। पोस्ट को अंकित भंडारी की मौत और उनके माता-पिता को हिरासत में लिए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें राष्ट्रपति से महिला सुरक्षा और संवैधानिक जिम्मेदारियों को लेकर संवेदनशील पहल करने की अपील की जिस पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। जानिए पोस्ट में क्या लिखा ‘कितने शर्म की बात है कि इस देश में एक बेटी के माता-पिता को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, जबकि उनकी बेटी अब इस दुनिया में भी नहीं है। ज़रा सोचिए उन माता-पिता पर क्या गुजर रही होगी, लेकिन क्या सत्ता के गलियारों में बैठे हुक्मरानों को उनका दर्द महसूस भी होता है? इस देश में बलात्कारियों का माला पहनाकर स्वागत किया जाता है, संस्थानों का नियंत्रण उनके हाथों में सौंप दिया जाता है, प्रभाव और ऊंचे पदों की आड़ में उन्हें संरक्षण मिलता है, और जो परिवार अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करता है, उसे सालों तक संघर्ष करना पड़ता है। आखिर कब तक बेटियों के परिवार न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे और सत्ता में बैठे लोग अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते रहेंगे?’ जानिए क्या है मामला 19 वर्षीय अंकिता भंडारी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थी। ऋषिकेस के एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 18 सितंबर 2022 की रात संर्दिध परिस्थितियों में लापता हुई। 24 सितंबर को एसडीआरएफ की टीम ने चीला नहर से शव बरामद किया। जांच में रिसॉर्ट मालिक सहयोगियों पर नहर में डुबोकर के आरोप लगे। सरकार ने महिला आईपीएस के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। टीम ने अपनी जांच में रिसॉर्ट मालिक पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर व सहायक मैनेजर अंकित गुप्ता को आरोपी मानते हुए 88 दिन में 500 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में जमा की। कोर्ट ने मई 2025 में तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई। कौन है विनेश फौगाट हरियाणा के झज्जर में जन्मी विनेश फौगाट अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान है। 2014 के एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनीं। कॉमनवेल्थ 2014, 2018 व 2022 में तीन स्वर्ण पदक जीते। 2019 व 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते। 2024 पेरिस ओलंपिक में ओवरवेट के कारण अयोग्य घोषित हुई। 2023 में भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ महिला यौण उत्पीड़न मामले में चले आंदोलन का मुख्य चेहरा रही। 2024 में जुलाना से कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुनी गई। जानिए X पर किसने क्या लिखा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *