नालंदा- सदर अस्पताल में नवजात बच्ची को छोड़कर मां फरार:एसएनसीयू में छह दिनों से जारी है इलाज; पर्ची पर दर्ज एड्रेस, मोबाइल नंबर से नहीं हो पा रहा संपर्क

नालंदा- सदर अस्पताल में नवजात बच्ची को छोड़कर मां फरार:एसएनसीयू में छह दिनों से जारी है इलाज; पर्ची पर दर्ज एड्रेस, मोबाइल नंबर से नहीं हो पा रहा संपर्क

बिहार शरीफ सदर अस्पताल में एक कलयुगी मां की ओर से अपनी नवजात दुधमुंही बच्ची को लावारिस छोड़कर फरार होने का संवेदनशील मामला सामने आया है। सांस की तकलीफ से जूझ रही नवजात पिछले छह दिनों से अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में जीवन की जंग लड़ रही है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है और परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि बच्ची की स्तिथि फ़िलहाल ठीक बताई जा रही है। दरअसल, 2 अक्टूबर की देर रात एक गर्भवती महिला एक अन्य महिला के साथ प्रसव के लिए सदर अस्पताल पहुंची थी। रात करीब 2 बजे सामान्य प्रसव के जरिए उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के तुरंत बाद नवजात को सांस लेने में कठिनाई होने लगी, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे तुरंत गहन उपचार के लिए एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया। अस्पताल के अभिलेखों में महिला ने अपना नाम विनीता और पता नालंदा जिले के परवलपुर के रूप में दर्ज कराया था, साथ ही एक मोबाइल नंबर भी अंकित कराया था। दिए गए पते और नंबर पर नहीं मिल रहा कोई सुराग अस्पताल कर्मियों के मुताबिक, नवजात को भर्ती कराने के कुछ ही देर बाद परिजन चुपके से वहां से गायब हो गए। पहले तो कर्मियों को लगा कि परिजन किसी काम से बाहर गए होंगे, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी जब कोई वापस नहीं लौटा तो शक गहरा गया। पर्ची पर दर्ज मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उधर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजन पूरी तरह से संपर्क से बाहर हैं। चाइल्ड वेलफेयर को दी गई सूचना, एनजीओ कर रहा देखभाल मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत जिला प्रशासन और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को सूचित किया। वर्तमान में एक स्वयंसेवी संस्था और अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में बच्ची का इलाज व पोषण किया जा रहा है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रसव के बाद बच्ची की तबीयत ठीक न होने के कारण उसे एसएनसीयू में एडमिट किया गया था। परिजनों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है। वे नवजात को छोड़कर चले गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर से पूरे मामले की लिखित सूचना पुलिस-प्रशासन को दे दी है, ताकि परिजनों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। बिहार शरीफ सदर अस्पताल में एक कलयुगी मां की ओर से अपनी नवजात दुधमुंही बच्ची को लावारिस छोड़कर फरार होने का संवेदनशील मामला सामने आया है। सांस की तकलीफ से जूझ रही नवजात पिछले छह दिनों से अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में जीवन की जंग लड़ रही है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है और परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि बच्ची की स्तिथि फ़िलहाल ठीक बताई जा रही है। दरअसल, 2 अक्टूबर की देर रात एक गर्भवती महिला एक अन्य महिला के साथ प्रसव के लिए सदर अस्पताल पहुंची थी। रात करीब 2 बजे सामान्य प्रसव के जरिए उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के तुरंत बाद नवजात को सांस लेने में कठिनाई होने लगी, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे तुरंत गहन उपचार के लिए एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया। अस्पताल के अभिलेखों में महिला ने अपना नाम विनीता और पता नालंदा जिले के परवलपुर के रूप में दर्ज कराया था, साथ ही एक मोबाइल नंबर भी अंकित कराया था। दिए गए पते और नंबर पर नहीं मिल रहा कोई सुराग अस्पताल कर्मियों के मुताबिक, नवजात को भर्ती कराने के कुछ ही देर बाद परिजन चुपके से वहां से गायब हो गए। पहले तो कर्मियों को लगा कि परिजन किसी काम से बाहर गए होंगे, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी जब कोई वापस नहीं लौटा तो शक गहरा गया। पर्ची पर दर्ज मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उधर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजन पूरी तरह से संपर्क से बाहर हैं। चाइल्ड वेलफेयर को दी गई सूचना, एनजीओ कर रहा देखभाल मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत जिला प्रशासन और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को सूचित किया। वर्तमान में एक स्वयंसेवी संस्था और अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में बच्ची का इलाज व पोषण किया जा रहा है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रसव के बाद बच्ची की तबीयत ठीक न होने के कारण उसे एसएनसीयू में एडमिट किया गया था। परिजनों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है। वे नवजात को छोड़कर चले गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर से पूरे मामले की लिखित सूचना पुलिस-प्रशासन को दे दी है, ताकि परिजनों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *