नालंदा में 7 साल की बच्ची से रेप की कोशिश:आरोपी ने काटकर फेंकने की धमकी दी; मुंह बंद रखने के लिए 50 हजार रुपए का दिया लालच

नालंदा में 7 साल की बच्ची से रेप की कोशिश:आरोपी ने काटकर फेंकने की धमकी दी; मुंह बंद रखने के लिए 50 हजार रुपए का दिया लालच

नालंदा के बिन्द इलाके के एक गांव में 7 साल की मासूम बच्ची को डरा-धमका कर दालान (कमरे) में बंद कर रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने और परिजनों के वहां पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस संबंध में शनिवार को बच्ची के पिता ने बिन्द थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। घटना गुरुवार की है। पीड़िता के पिता और बच्ची की दादी ने बताया कि गुरुवार शाम को बच्ची घर से खेलने निकली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला शकुन्द बिंद बच्ची को उठाकर अपने दालान में ले गया। उसने अंदर से दरवाजा और खिड़की बंद कर ली। जब बच्ची ने डर के मारे रोना शुरू किया, तो आरोपी ने उसे खौफनाक धमकी दी कि अगर उसने हल्ला किया तो वह उसे काटकर बोरे में भरकर बाहर फेंक देगा। इसके बाद उसने जबरन बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन, नग्न अवस्था में छोड़कर भागा आरोपी पीड़िता की दादी ने बताया कि कमरे से बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर वे लोग उधर दौड़े। बगल के एक व्यक्ति की मदद से जब दरवाजा खुलवाया गया, तो परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर बच्ची की दादी, चाचा और मां समेत अन्य लोग पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी शकुन्द बिंद बच्ची को नग्न अवस्था में छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ। 50 हजार का प्रलोभन और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया है कि भागते समय आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि अगर इस घटना के बारे में पुलिस या किसी अन्य को बताया, तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। मामले को रफा-दफा करने और मुंह बंद रखने के लिए आरोपी ने परिवार को 50,000 रुपये देने का भी प्रलोभन दिया। दहशत में था परिवार, हिम्मत जुटाकर पहुंचा थाना आरोपी की दबंगई और खौफनाक धमकियों के कारण पीड़ित का असहाय और गरीब परिवार पिछले दो दिनों से डरा-सहमा हुआ था। शनिवार को परिवार वालों ने हिम्मत जुटाई और बिन्द थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित मामला दर्ज कराया। बच्ची की दादी ने पुलिस के सामने घटना का पूरा विवरण बयां किया। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी 55 साल का आरोपी शकुंद बिन्द की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका है। आरोपी गांव में ही समूह चलाने का काम करता था। आरोपी और पीड़िता का घर पास में ही है। बिंद थाना अध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। नालंदा के बिन्द इलाके के एक गांव में 7 साल की मासूम बच्ची को डरा-धमका कर दालान (कमरे) में बंद कर रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने और परिजनों के वहां पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस संबंध में शनिवार को बच्ची के पिता ने बिन्द थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। घटना गुरुवार की है। पीड़िता के पिता और बच्ची की दादी ने बताया कि गुरुवार शाम को बच्ची घर से खेलने निकली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला शकुन्द बिंद बच्ची को उठाकर अपने दालान में ले गया। उसने अंदर से दरवाजा और खिड़की बंद कर ली। जब बच्ची ने डर के मारे रोना शुरू किया, तो आरोपी ने उसे खौफनाक धमकी दी कि अगर उसने हल्ला किया तो वह उसे काटकर बोरे में भरकर बाहर फेंक देगा। इसके बाद उसने जबरन बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन, नग्न अवस्था में छोड़कर भागा आरोपी पीड़िता की दादी ने बताया कि कमरे से बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर वे लोग उधर दौड़े। बगल के एक व्यक्ति की मदद से जब दरवाजा खुलवाया गया, तो परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर बच्ची की दादी, चाचा और मां समेत अन्य लोग पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी शकुन्द बिंद बच्ची को नग्न अवस्था में छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ। 50 हजार का प्रलोभन और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया है कि भागते समय आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि अगर इस घटना के बारे में पुलिस या किसी अन्य को बताया, तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। मामले को रफा-दफा करने और मुंह बंद रखने के लिए आरोपी ने परिवार को 50,000 रुपये देने का भी प्रलोभन दिया। दहशत में था परिवार, हिम्मत जुटाकर पहुंचा थाना आरोपी की दबंगई और खौफनाक धमकियों के कारण पीड़ित का असहाय और गरीब परिवार पिछले दो दिनों से डरा-सहमा हुआ था। शनिवार को परिवार वालों ने हिम्मत जुटाई और बिन्द थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित मामला दर्ज कराया। बच्ची की दादी ने पुलिस के सामने घटना का पूरा विवरण बयां किया। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी 55 साल का आरोपी शकुंद बिन्द की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका है। आरोपी गांव में ही समूह चलाने का काम करता था। आरोपी और पीड़िता का घर पास में ही है। बिंद थाना अध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *