नालंदा जिले के बेरोजगार और रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा आगामी 31 अगस्त को एक दिवसीय विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती शिविर बिहारशरीफ स्थित संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा। इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी ‘रेडर सिक्योरिटी’ द्वारा कुल 100 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का सीधा चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आतिफ बक्कास द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस भर्ती शिविर में मशीन ऑपरेशन, क्वालिटी पैकेजिंग और प्रोडक्शन हेल्पर जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर युवाओं की बहाली की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास तय की गई है, जबकि आईटीआई अथवा उससे उच्चतर डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र होंगे। बहाली के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है। 18,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये प्रतिमाह तक का मिलेगा वेतन अंतिम रूप से चयनित होने वाले युवाओं को कार्य और पद के अनुसार 18,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। साथ ही, चयनित कर्मियों का कार्यस्थल पूरे भारत में कंपनी की आवश्यकता के अनुसार रहेगा।नियोजनालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि रोजगार के इस अवसर में पुरुष और महिला दोनों वर्ग के अभ्यर्थी समान रूप से भाग ले सकते हैं। जिला नियोजनालय ने स्थानीय बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंक पत्र, आधार कार्ड, नवीनतम रिज्यूम और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर शिविर में पहुंचना होगा। रोजगार विभाग का मुख्य उद्देश्य ऐसे आयोजनों के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को निजी क्षेत्र में सुरक्षित और बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना है। नालंदा जिले के बेरोजगार और रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा आगामी 31 अगस्त को एक दिवसीय विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती शिविर बिहारशरीफ स्थित संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा। इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी ‘रेडर सिक्योरिटी’ द्वारा कुल 100 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का सीधा चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आतिफ बक्कास द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस भर्ती शिविर में मशीन ऑपरेशन, क्वालिटी पैकेजिंग और प्रोडक्शन हेल्पर जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर युवाओं की बहाली की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास तय की गई है, जबकि आईटीआई अथवा उससे उच्चतर डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र होंगे। बहाली के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है। 18,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये प्रतिमाह तक का मिलेगा वेतन अंतिम रूप से चयनित होने वाले युवाओं को कार्य और पद के अनुसार 18,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। साथ ही, चयनित कर्मियों का कार्यस्थल पूरे भारत में कंपनी की आवश्यकता के अनुसार रहेगा।नियोजनालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि रोजगार के इस अवसर में पुरुष और महिला दोनों वर्ग के अभ्यर्थी समान रूप से भाग ले सकते हैं। जिला नियोजनालय ने स्थानीय बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंक पत्र, आधार कार्ड, नवीनतम रिज्यूम और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर शिविर में पहुंचना होगा। रोजगार विभाग का मुख्य उद्देश्य ऐसे आयोजनों के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को निजी क्षेत्र में सुरक्षित और बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना है।

